Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

प्रधानमंत्री ने विलमिंगटन, डेलावेयर में संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति से मुलाकात की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Wilmington, USA, Quad Cancer Moonshot event, Joe Biden, Joseph Biden, Delaware
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेलावेयर, अमेरिका , 22 Sep 2024

Last updated on: Sep 22, 2024, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन के मौके पर संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति महामहिम श्री जोसेफ बाइडेन से मुलाकात की। एक विशेष सद्भावना के रूप में, राष्ट्रपति बाइडेन ने विलमिंगटन में अपने घर पर इस बैठक की मेजबानी की। प्रधानमंत्री ने भारत-अमेरिका साझेदारी को गति देने में राष्ट्रपति बाइडेन के असाधारण योगदान की सराहना की। 

उन्होंने जून 2023 में संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी राजकीय यात्रा और जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए सितंबर 2023 में राष्ट्रपति बाइडेन की भारत यात्रा को गर्मजोशी से याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन यात्राओं ने भारत-अमेरिका साझेदारी को अधिक गतिशीलता और गहराई प्रदान की है।प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और अमेरिका आज एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी निभा रहे हैं, जो साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, हितों के सामंजस्य और दोनों देशों के लोगों के बीच जीवंत पारस्परिक संबंधों द्वारा संचालित है और मानव प्रयास के सभी क्षेत्रों को कवर करता है।

दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की तथा हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे सहित विभिन्न वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने इस द्विपक्षीय रिश्ते की शक्ति एवं निरंतर सुदृढ़ता और दोनों देशों के बीच मानव प्रयास के सभी क्षेत्रों के लिए इसके महत्व के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Wilmington , USA , Quad Cancer Moonshot event , Joe Biden , Joseph Biden , Delaware

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD