Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

चिराग पासवान ने निफ्टेम स्टैंडअप्स की कड़ी मेहनत और उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की

निफ्टम-के ने 19 एमओयू, 3 टेक्नॉलियी ट्रांसफर और 2 प्रोडक्ट्स किया लॉन्च

Chirag Paswan, Lok Janshakti Party, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Sep 2024

Last updated on: Sep 22, 2024, 00:00 IST

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2024' का रविवार को भव्य समापन हुआ। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्रारा आयोजित इस मेगा फूड फेस्टिवल में निफ्टम-कुंडली ने 19 एमओयू, 3 टेक्नॉलिजी ट्रांस्फर और 2 प्रोडक्ट्स लॉन्च किया। निफ्टम-कुंडली के स्टार्ट अप्स, इनोवेशन विशेषकर सारथी, IoT बेस्ड हाईब्रिड ड्रायर, बॉयोडिग्रेडेबल पैकिंग फिल्म्स और रैपिड डिटेक्शन किट आकर्षण का केंद्र रहें। 

इस अवसर पर केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग़ पासवान ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और खाद्य प्रसंस्करण दोनों ही महत्वपूर्ण है और एक दूसरे के बिना अधूरे हैं। इसी के साथ उन्होंने निफ्टम के छात्रों की स्टार्ट् अप्स की तारीफ करते हुआ कहा कि मुझे इन छात्रों पर गर्व है जो दिन रात इतनी मेहनत करते हुए देश की खाद्य सुरक्षा को मज़बूत करते हैं। साथ ही उन्होंने निफ्टम द्रारा विकसित रैपिड डिटेक्शन किट की भी तारीफ की। 

NIFTEM का 'सारथी' (Solar Assisted Refrigeration Transportation with Hybrid Control and Intelligence) एक ऐसा सिस्टम है जो फल और सब्जियों को अलग-अलग तापमान पर रखने और एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाने में मदद करेगा। इसमें एक मोबाइल ऐप के जरिए तापमान, नमी, कार्बन डाइऑक्साइड और इथिलीन को दूर से मॉनिटर किया जा सकता है। 

इसे 0-4 डिग्री और 8-12 डिग्री तापमान पर रखा जा सकता है। अगर वाहन बंद है और 220 वोल्ट की बिजली उपलब्ध नहीं है, तो एयर सर्कुलेशन के लिए सोलर पावर का उपयोग किया जा सकता है। IoT (इंटरनेट ऑफ थिंग्स बेस्ड )आधारित हाइब्रिड ड्रायर एक खास उपकरण है, जिससे हम खाने की चीजों को दो तरीकों से 4-5 घंटे में सुखा सकते हैं। इसमें इंफ्रारेड और रिफ्रेक्टेंस विंडो ड्राइंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। 

इसका तापमान और नमी को दूर से मॉनिटर किया जा सकता है। इसमें स्मार्ट एनर्जी मीटर के जरिए तापमान और बिजली की खपत को मोबाइल ऐप से पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है।निफ्टम-के  ने इस मेगा फूड फिस्टिवल में टेट्रा पैक, हेक्सागन न्यूट्रीशन लिमिटेड, एलटी फूड्स लिमिटेड, फर्मेटा बायोटेक लिमिटेड, तिरुपति लाइफ साइंसेज लिमिटेड, सह्याद्री फार्म्स, टाटय कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड सहित 19 प्रमुख कॉरपोरेट्स के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

निफ्टम कुंडली के निदेशक डॉ. हरिंदर सिंह ओबेरॉय ने बताया कि इन समझौता- सहयोगों से भारत के खाद्य क्षेत्र में नवाचार, उद्यमशीलता और अन्वेषण के स्थायी अभ्यास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ निफ्टम के छात्रों को रिसर्च, प्रोजेक्ट्स और प्लेपमेंट में सुविधा होगी।  इस चार दिवसीय आयोजन में 90 से अधिक देश, 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश तथा 18 केंद्रीय मंत्रालय ने भाग लिया।

 

Tags: Chirag Paswan , Lok Janshakti Party , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD