Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल

 

कांगड़ा जिला में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्लान करें तैयार : डी.सी. हेमराज बैरवा

खेल परिसर में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बनेगा जिम

Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Sep 2024

Last updated on: Sep 17, 2024, 00:00 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कांगड़ा जिला में खेलकूद गतिविधियों के विस्तारीकरण तथा आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिए आवश्यक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में जिला खेल परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि धर्मशाला के खेल परिसर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस जिम निर्मित किया जाएगा, पुराने उपकरणों को हटाने के भी निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही चेजिंग रूम तथा शौचालयों की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर की इंडोर स्टेडियम की रूफ की मरम्मत के लिए भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही खेल परिसर के विस्तारीकरण पर भी चर्चा करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक प्लान तथा प्राकल्लन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आवश्यक बजट का प्रावधान किया जा सके।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि नुरपुर, जयसिंहपुर, नगरोटा बगबां, बैजनाथ तथा चंबी में भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। इन स्थानों में निर्मित स्टेडियमों के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने तथा उचित देखभाल के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। 

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि देहरा में एकीकृत खेल परिसर के निर्माण की कार्य योजना भी तैयार की जा रही है तथा इस के लिए युवा खेल सेवाएं विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि खेल परिसर धर्मशाला में योगा के सत्र भी आयोजित किए जाएंगे ताकि खिलाड़ियों की एकाग्रता को बल मिल सके इस के लिए भी युवा खेल सेवाएं विभाग को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। 

जिला खेल परिषद की बैठक में जरूरतमंद खिलाड़ियों को स्पांसरशिप तथा इंडोर स्टेडियम में प्रवेश तथा पंजीकरण शुल्क को लेकर भी चर्चा की गई। इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला खेल परिषद की वार्षिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 

इस अवसर पर एसडीएम नुरपुर गुरसिमर सिंह, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD