Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी

 

कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने 78वें आज़ादी दिवस पर मानसा में फहराया राष्ट्रीय झंडा

शहीदों के सपनों को साकार करने और पंजाब को नए शिखरों पर लेजाने का लिया प्रण

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr. Vijay Singla,Paramvir Singh, DC Mansa, Deputy Commissioner Mansa, Independence Day, 15 August, 78th Independence Day, Independence Day of India, Tringa, Har Ghar Tringa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मानसा , 15 Aug 2024

Last updated on: Aug 15, 2024, 00:00 IST

पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज भारत के 78वें आज़ादी दिवस के मौके पर मानसा में राष्ट्रीय झंडा फहराया और शहीदों के सपनों को साकार करने और सूबे को ‘रंगला पंजाब’ बनाने का प्रण लिया। नेहरू मेमोरियल सरकारी कालेज, मानसा के बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम में ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाबियों द्वारा देश के आज़ादी संग्राम के दौरान दिए गए भारी बलिदान हमारे सभी के लिए हमेशा गर्व और प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। 

इस मौके उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट में शामिल टुकड़ियों से सलामी ली। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार सैनिकों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी हमारा गर्व है और मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति अपने सत्कार के सम्मुख राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों या उनके वारिसों को मिलती पैंशन 9400 से बढ़ाकर 11, 000 रुपए कर दी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए की है और इस स्कीम अधीन अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा राज्य और देश की सुरक्षा के लिए प्राण न्योछावर वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता मुहैया करवाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हितों की देखभाल यकीनी बनाने के उद्देश्य के साथ शारीरिक तौर पर 76 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक दिव्यांग हुए सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया अनुदान 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 40 लाख रुपए की गई है। इसी तरह 51 प्रतिशत से 75 प्रतिशत तक दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया अनुदान 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए और 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक दिव्यांग सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए की गई है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ‘द ईस्ट पंजाब वार ऐवारडज़ एक्ट-1948’ के अंतर्गत उन माँ बाप को वित्तीय सहायता के तौर पर जंगी जागीर प्रदान कर रही है, जिनके अकेले या दो से तीन बच्चे दूसरे विश्व युद्ध, राष्ट्रीय एमरजैंसी 1962 और 1971 के दौरान भारतीय फ़ौज में सेवा निभा चुके हैं। राज्य सरकार ने यह वित्तीय सहायता 10,000 रुपए सालाना से बढ़ाकर 20,000 रुपए सालाना कर दी है। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की फ़सली विभिन्नता पहलकदमियों को प्रोत्साहन मिलने लगा है। पिछले 28 महीनों के दौरान सूबे में बाग़बानी अधीन क्षेत्रफल में 42,406 हेक्टेयर का विस्तार दर्ज किया गया है। यह क्षेत्रफल अब बढ़कर 4 लाख 81 हज़ार 616 हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब सरकार ने राज्य की बागडोर संभाली थी, तब खेतों की सिंचाई के लिए सिर्फ़ 21 प्रतिशत नहरी पानी इस्तेमाल किया जा रहा था और आज सिंचाई के लिए 72 प्रतिशत नहरी पानी इस्तेमाल किया जा रहा है। 

स. जौड़ामाजरा ने बताया कि मान सरकार द्वारा उद्योगों के लिए निवेश-समर्थकी माहौल सृजित करने के इलावा शिक्षा, स्वास्थ्य संभाल, ऊर्जा, कृषि, कानून लागू करने, नागरिक सुविधाएं, बुनियादी ढांचे, शहरी और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण तरक्की देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 28 महीनों के कार्यकाल दौरान मान सरकार ने कई जन-समर्थकीय पहलकदमियां बनाई हैं, जिनमें राज्य के 90 प्रतिशत खपतकारों को प्रति दो महीना 600 यूनिट मुफ़्त बिजली का मिलना; बच्चों के भविष्य को रोशन करने के लिए 118 स्कूल आफ एमिनेंस की स्थापना; नौजवानों के लिए 44,000 से अधिक सरकारी नौकरियाँ; भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन शुरू करना आदि शामिल हैं। 

स. जौड़ामाजरा ने बताया कि मुख्य मंत्री स. भगवंत सिंह मान अब तक 842 आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन कर चुके हैं और यह क्लीनिक नागरिकों को उनके दरों पर मानक सेहत सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने मानसा जिले में अलग-अलग विकास कार्यों के बारे में भी बताया।  इस मौके कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवारों और विभिन्न क्षेत्रों में बेमिसाल योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित किया। मंत्री ने ज़रूरतमंदों को सिलाई मशीनें और ट्राईसाईकल भी वितरित किए। आज़ादी दिवस समागम के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक पेशकारियां दी। 

कैबिनेट मंत्री ने 16 अगस्त को जिले के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान भी किया है। समारोह में न्यायिक अधिकारियों, स्थानीय विधायकों और सीनियर पुलिस और सिविल प्रशासन के अधिकारियों सहित विभिन्न गणमान्यों ने शिरकत की।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr. Vijay Singla , Paramvir Singh , DC Mansa , Deputy Commissioner Mansa , Independence Day , 15 August , 78th Independence Day , Independence Day of India , Tringa , Har Ghar Tringa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD