Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मांगा उनके 10 साल के कार्यकाल में हुए कामों का हिसाब, पूछे ग्यारह सवाल

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पिंजौर , 17 Jul 2024

Last updated on: Jul 17, 2024, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने भाजपा सरकार के पिछले लगभग पौने 10 वर्षों के कार्यकाल में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों की पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के हुए कार्य से तुलना करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से 11 सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जनता को अपने कार्यकाल में हुए कार्यों का जवाब दें।

श्री नायब सिंह आधुनिक सेब, फल एवं सब्जी मंडी पिंजौर के उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश में लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में विकास कार्यों में भेदभाव किया जाता था। 

जबकि वर्तमान सरकार ने चाहे कालका विधानसभा हो या फिर राजस्थान से लगती नारनौल विधानसभा हो, सभी में समान रूप से विकास कार्य करवाएं हैं। किसी भी विधानसभा के साथ भेदभाव नहीं किया। जबकि कांग्रेस सरकार में विकास कार्य मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र तक ही सीमित रहते थे। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से पूछा कि वो बताएं किस गांव में कितना विकास करवाया है।

श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेशवासी ये भलीभांति जानते हैं कि पिछली सरकार में किस आधार पर नौकरी दी जाती थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। आज गरीब से गरीब परिवारों के बच्चे मेहनत के बल पर उच्च पदों पर नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी, परंतु उन्होंने ये वादा भी पूरा नहीं किया। जबकि वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग सभी गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिससे लोगों का जीवन और सुगम हुआ है।श्री नायब सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। 

वर्तमान सरकार ने आनलाइन ट्रांसफर नीति लागू करके तबादला प्रक्रिया को पारदर्शी करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में लोगों को गैस सिलेण्डर की सप्लाई लेने के लिए तीन-तीन दिनों तक इंतजार करना पड़ता था। जबकि वर्तमान सरकार ने उज्ज्वला योजना के तहत 12 लाख महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाएं हैं। जिससे उन्हें चूल्हा से निकलने वाले धुआं से निजात मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए घर से दूर ना जाना पड़े इसके लिए वर्तमान सरकार ने 20 किलोमीटर की परिधि में काॅलेज स्थापित किये हैं। इसके अलावा जिस परिवार की आय एक लाख 80 हजार रूपये से कम हैं, ऐसे परिवारों की बेटियों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा बताए कि उनकी सरकार ने बेटियों के कल्याण के लिए क्या किया। 

श्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। हमारी सरकार ने अब तक के कार्यकाल में किसानों के खातों में 12500 करोड़ रूपये की राशि भेजी है। जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में मात्र 1100 करोड़ रूपये की राशि दी गई थी। तब किसानों को दो रूपये और पांच रूपये के चैक भी दिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना पैंशन 500 रूपये से बढ़ाकर 1000 रूपये करने की घोषणा की थी। श्री नायब सिंह ने कहा कि पिछली सरकार ने केवल घोषणा ही की, परंतु यह वर्तमान सरकार ही है जिसने बुजुर्गों की पेंशन को पहले 1000 रूपये और अब 3000 रूपये प्रतिमाह किया। 

इतना ही नहीं अब लाभार्थी की आयु 60 वर्ष होते ही आनलाइन माध्यम से स्वयतः ही पैंशन बन जाती है। उन्हें कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। आज प्रदेश के लगभग 2.32 लाख लाभार्थी घर बैठे आॅनलाइन पैंशन का लाभ ले रहे हैं।श्री नायब सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा हर घर नल से जल योजना के तहत प्रदेश के हर घर में स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जा रही है। जबकि पिछली सरकार में माताओं बहनों को एक-एक किलोमीटर चलकर पानी लाना पड़ता था। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलवाने और उन्हें जोखिम मुक्त बनाने के लिए भावान्तर भरपाई योजना लागू की है। इसके अलावा  14 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा का किसान भूपेंद्र हुड्डा से पूछना चाहता है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में कितनी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम किया है।

     

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD