Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

गौचरान की भूमि को पट्टे पर देने का करेंगे कड़ा विरोध-गुप्ता

गाय को बचाने को लेकर गौभक्तों की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन

सैक्टर 25 में पत्रकारों से बातचीत करते कामधेनु गौधाम विसर मैवात के चेयरमैन एवं रिटायर्ड आईएस एसपी गुप्ता।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अरूण मित्तल)

पानीपत , 04 May 2014

Last updated on: May 04, 2014, 00:00 IST

कामधेनु गौधाम विसर मैवात के चेयरमैन एवं रिटायर्ड आईएस एसपी गुप्ता ने कहा कि सरकार गौचरान की भूमि को पट्टे पर देने की तैयारी कर रही है, जोकि सरासर गलत है। जबकि 20 मई 2013 को पंचायत विभाग के प्रिंसिपल सैक्टरी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तों को आदेश दिए थे कि गौचर भूमि को किसी भी ग्राम पंचायत के द्वारा पट्टे पर नहीं दिया जाएगा। वहीं उच्चतम न्यायालय ने भी गौचर भूमि केवल पशुधन के लिए ही प्रयोग करने को कहा हुआ है। अगर सरकार ने फिर भी गौचर भूमि को पट्टे पर दिया तो गौभक्त हाई कोर्ट में संबंधित अधिकारी के खिलाफ न्यायालय की अवमानना का केस दायर करेंगे। श्री गुप्ता आज सेक्टर 25 में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आज गाय की जो दुर्दशा हो रही है वह किसी से छुपी हुई नहीं है। लेकिन सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश में केवल खानापूर्ति के लिए गौसेवा आयोग तो बना दिया गया पर उसे न तो कोई ग्रांट दी गई और न ही शक्तियां दी गई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में गोतस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। इसलिए सभी गौभक्त सरकार से मांग करते हैं कि गौतस्करी के कानून में संशोधन किया जाएं और गौतस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएं। इस मौके पर हरियाणा गौसेवा आयोग के वाइस चेयरमैन हरिओम तायल ने कहा कि प्रदेश की गोशालाओं में तूड़ी की भारी कमी बनी हुई है। यहां से तूड़ी दुसरे प्रदेश के गत्ता मिलों में जा रही है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह कुछ माह के लिए तूड़ी को दुसरे प्रदेश में ले जाने पर प्रतिबंध लगाएं। उन्होंने कहा कि सरकार ने गाय की नशल सुधार योजना का एग्रीमेंट जेके ट्रस्ट के साथ किया है। जिसमे भारी घपला होने का अंदेशा है। इसलिए वे सरकार से मंाग करते हैं कि इसकी जांच करवाई जानी चाहिएं। इससे पूर्व प्रदेशभर की विभिन्न गोशालाओं से आएं पदाधिकारियों ने गाय को बचाने के लिए विभिन्न मागों पर विचार-विमर्श किया और आगामी रणनीति तैयार की। इस अवसर पर सुमन नारायणगढ़, गोपाल स्वामी निसिंग, कुलबीर सिंह, स. हरभजन सिंह, सुनील शास्त्री, वेणु गोपाल, जनेश्वर आर्य बापौली, राजेश्वर गुप्ता, अशोक अग्रवाल, नेमचंद जैन व सुशील आर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD