Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग

डीसी ने की लॉंचिंग, युवा मतदाताओं पर विशेष तौर पर रहेगा फोक्स

Hemraj Bairwa, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Apr 2024

Last updated on: Apr 22, 2024, 00:00 IST

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागर में कांगड़ा जिले में मतदाता जागरूकता के लिए थीम सॉंग-- ये कीमती है वोट मेरा इसे करेंगे इस्तेमाल, की विधिवत तौर पर लॉंचिंग की गई इन संगीतबद्व धुन को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाया जाएगा ताकि सभी मतदाता विशेषकर युवा अपने मत के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित हो सकें। 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले में मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मतदान एक बहुत महत्वपूर्ण अधिकार के साथ ही अहम जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवंत रखने के लिए मतदान जरूरी है। उन्होंने अपील की कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाता लोकसभा तथा विस उपचुनाव में 01 जून को अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ने मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। 

चुनाव आयोग के निर्देशानुरूप 85 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान की सुविधा दी गई है। जिले में घर से अपने मताधिकार के प्रयोग का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के मतदान की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर सभी मतदाताओं की सुविधा के प्रबंध किए गए हैं। विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं व दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केन्द्रों में रैंप, दिव्यांग सुलभ शौचालय, पेयजल व उचित प्रकाश व्यवस्था रहेगी।

इससे पहले एडीसी सौरभ जस्सल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत जिला भर में चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता के थीम सॉंग को सुप्रसिद्व गायक कुमार साहिल ने बतौर गायक अपना योगदान दिया है। इस अवसर पर एडीएम डा हरीश गज्जू, एसडीएम संजीव भोट, एसीटूडीसी सुभाष गौतम, तहसीलदार निर्वाचन संजय राठौर, गायक कुमार साहिल सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD