Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

कजाकिस्तान में भी मोदी का जलवा,भारत के प्रधानमंत्री का जयघोष करते हुए मुस्कुराहट बिखेरते हैं कजाकिस्तानी- राणा

भारत के साथ कजाकिस्तान के 3 हजार साल से पुराने रिश्ते,सदियों से होता रहा है नियमित ट्रेडःपुनीत चौहान

BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Sajeev Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Apr 2024

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना कजाकिस्तान के अल्मैटी में भी हुई। यहां विश्व के विभिन्न देशों से पहुंचे समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि वैश्विक मुद्दों पर चर्चा के लिए जुटे थे। इस मौके पर अपने अपने देशों के समाजिक कार्यों,विश्व शांति के प्रयास और संस्कृतियों के अदान प्रदान पर बात हुई। 

पांच दिवसीय वैश्विक सम्मेलन-2024 में भारत, चीन,जापान,फिलिपींस,रुस,यूक्रेन, किर्गिस्तान इत्यादि देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं आस्ट्रेलिया से हिंदू यूनाइटेड परिवार के सदस्य एवं सिक्स सिग्मा कंसेलटेंट प्रबंधक निदेशक पुनीत सिंह चौहान ने वर्चुअल संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ कजाकिस्तान के 3 हजार साल से पुराने रिश्ते।

सदियों से ट्रेड नियमित रूप से हो रहा है।उन्होंने कहा कि भारत कजाकिस्तान की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले देशों में सर्वप्रथम आगे आया था।उन्हें इस बात की खुशी है कि इस सम्मेलन के जरिए भारत की वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी सराहना हुई है। एक ईंट शहीद के नाम अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजीव राणा ने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों का उद्देश्य विचारों, सोच एवं दर्शन का आदान प्रदान है। 

इस तरह से दोनों देशों के भोजन, भाषा, पोशाक एवं संस्कृति में समानताओं के रूप में मिलते हैं। राणा के अनुसार उन्हें यहां आकर एक सुखद अहसास यह हुआ कि यहां के लोग भारत और यहां धर्म संस्कृति के अलावा राजनीतिक हलचल के बारे में भी पूरी जानकारी रखते हैं और लोगों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति काफी आकर्षण हैं। यहां के लोगों ने मोदी का नाम लेकर जिस तरह का उद्घोष किया,वह भारत के लिए गर्व की बात है। 

 

Tags: BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Sajeev Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD