Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

400 पार का नारा देने वाली भाजपा को कांग्रेस से उधार लेने पड़ रहे हैं अपने उम्मीदवार: अभय सिंह चौटाला

इनेलो नेता अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने टोहाना व रतिया में ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद/टोहाना/रतिया , 30 Mar 2024

इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो पूरी मजबूती के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी और प्रदेश की सभी 10 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। वे शनिवार को टोहाना की अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने भी जनसभा को संबोधित किया और आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए जोर-शोर से पार्टी की नीतियों को जनता के बीच ले जाने और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने का आह्वान किया। 

इनेलो के जिलाध्यक्ष बलविन्द्र कैरों, शहरी जिला प्रधान हरबंस खन्ना, कार्यकारी जिला प्रधान हरि सिंह डांगरा ने पार्टी नेताओं का स्वागत किया। लोकसभा चुनावी अभियान के तहत इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने सुबह टोहाना में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं दोपहर बाद वे रतिया की जैन समाधि धर्मशाला में भी कार्यकर्ताओं से मिले और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए। 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का किसान सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगत रहा है। एक तरफ सरकार सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने के दावे कर रही है लेकिन दूसरी तरफ किसान जब मंडियों में सरसों लेकर जा रहे हैं तो उनकी फसल को नहीं खरीदा जा रहा। 

प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अभय चौटाला ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने में भाजपा पूरी तरह नाकाम रही है। स्थाई रोजगार की बजाय भाजपा ने कौशल निगम बनाकर युवाओं के शोषण के लिए अलग से विभाग खोल रखा है। इनेलो के सत्ता में आते ही इसे खत्म कर युवाओं को पक्की नौकरी देने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में अपनी हार को देखकर बौखलाए भाजपा के नेता ईडी और सीबीआई का डर दिखाकर विपक्षी नेताओं को परेशान कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं को जेल का डर दिखाकर जबरदस्ती भाजपा में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को आज अपने उम्मीदवार तक नहीं मिल रहे है। ऐसे में उसे कांग्रेस से आए उधार के नेताओं को टिकट देनी पड़ रही है।

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि सिरसा लोकसभा सीट सहित प्रदेश की सभी 10 सीटों पर इनेलो मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। आज प्रदेश की जनता इनेलो को भाजपा के विकल्प के तौर पर देख रही है। प्रदेश में इनेलो का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। जेजेपी, भाजपा और कांग्रेस छोडक़र लोग इनेलो में आ रहे हैं। प्रदेश में जेजेपी पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग रास्ता भटक कर जेजेपी में चले गए थे। ऐसे लोगों को वे कहना चाहेंगे कि अभी देर नहीं हुई, वे घर वापसी कर चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करें। 

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व आईएएस देवेंद्र कौशिक, हल्का प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, हल्का फतेहाबाद प्रधान जगदीश जैलदार, वरिष्ठ नेता गुरुचरण अमानी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजपाल सैनी, शहरी अध्यक्ष अमृत सैनी, वरिष्ठ नेत्री सुमनलाता सिवाच, निर्मला नैन, प्रदेश प्रवक्ता विकास मैहता, युवा हलकाधक्ष मक्खन सिंह चांदपुरा, युवा नेता कपिल बंसल, वरुण गोयल सहित अनेक इनेलो नेता मौजूद रहे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD