Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग तथा मोहरी के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Vikramaditya Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 Mar 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए शिमला जिले के ठियोग अस्पताल को जिला स्तरीय अस्पताल में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ठियोग उप-मण्डल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठियोग तथा मोहरी के नवनिर्मित भवनों का भी लोकार्पण किया।

आज ठियोग के नेहरू मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आर्थिक संकट की सबसे बड़ी चुनौती से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राज्य के लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं।उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि शिमला जिले के सेब उत्पादकों को उनकी उपज के बेहतर दाम मिलें और न्यूनतम समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करने के साथ बागवानों से सेब प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदा गया। 

इस वर्ष से प्रदेश सरकार द्वारा सेब के लिए यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी निर्णय लेकर सभी वर्गों का उत्थान सुनिश्चित किया है। पशुपालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गाय व भैंस के दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

ठियोग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप राठौर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा की जा रही विकासात्मक परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम, राज्य वन निगम के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र कंवर उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Vikramaditya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD