Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें उद्योगों के लिए भूमि अधिग्रहण में अपनाएंगे संतुलित नीति : सीएम सुवेंदु अधिकारी मध्य प्रदेश में आदिवासी वर्ग को यूसीसी से अलग रखा गया : सीएम मोहन यादव सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात कांग्रेस डूबता जहाज, विपक्षी दलों का विलय भाजपा के लिए फायदेमंद : देवेंद्र फडणवीस जनता का अटूट विश्वास मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : सम्राट चौधरी अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जनता के लिए कार्यालय और आवास चौबीसों घंटे खुला : नायब सिंह सैनी जब पेट पालने को मेहदी हसन बने साइकिल मैकेनिक, 10 साल के संघर्ष के बाद ऐसे मिला 'शहंशाह-ए-गजल' का खिताब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब को ₹4.13 लाख करोड़ से अधिक की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई : केवल सिंह ढिल्लों डीके शिवकुमार ने सी.आर. पाटिल से की मुलाकात केन विलियमसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, न्यूजीलैंड के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला तो वर्षों से रुके असंभव कार्य भी संभव हुए : जयराम ठाकुर 500 रुपए लेकर मुंबई आई थीं दिशा पाटनी, संघर्ष से लिखी सफलता की कहानी इंदौर से ब्रिक्स कृषि सहयोग का नया संकल्प; शिवराज सिंह चौहान ने शुभारंभ सत्र को किया संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित किए : कृष्ण लाल पंवार योग भारत की प्राचीन संस्कृति, स्वस्थ जीवनशैली और मानव कल्याण का आधार : कृष्ण लाल पंवार मानसून के दौरान गुरुग्राम में इस बार नहीं होगी जलभराव की समस्या, सभी चिन्हित स्थानों पर कराए गए जल निकासी के सुधारात्मक कार्य : राव नरबीर सिंह पुक्का का प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से मिला नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण का नया अध्याय लिख रही मोदी सरकार : अमित शाह रीढ़ को मजबूत कर मन को शांत करता है सरल धनुरासन, जानें अभ्यास का सही तरीका पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे : गुजरात एक मजबूत और सर्वसमावेशी स्टार्टअप इकोसिस्टम के साथ देशभर में अव्वल

 

आईवीवाई ग्रुप ने ओबेसिटी हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया

मोटापा टाइप-2 डायबिटीज का मुख्य कारण: डॉ अमित गर्ग

Health, Dr. Amit Garg, Senior Bariatric & Metabolic Surgeon, IVY Hospital, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 02 Mar 2024

Last updated on: Mar 02, 2024, 00:00 IST

लैंसेट स्टडी के अनुसार भारत की शहरी आबादी का 70 प्रतिशत चिंताजनक रूप से मोटापे या अधिक वजन वाले वर्ग में है। मोटापे से ग्रस्त लोगों की सबसे अधिक संख्या वाले शीर्ष 10 देशों की इस वैश्विक खतरे की सूची में भारत अमेरिका और चीन से पीछे है। आज यहाँ वर्ल्ड ओबेसिटी डे के अवसर पर मोटापे से स्वास्थ्य को होने वाले खतरों पर बात करते हुए आईवीवाई अस्पताल में सीनियर बेरिएट्रिक व मेटाबोलिक सर्जन डॉ अमित गर्ग ने साझा किया कि भारत की 30 मिलियन वयस्क आबादी मोटापे से ग्रस्त है। 

मोटापा व्यापक रूप से प्रचलित टाइप-2 डायबिटीज का मुख्य कारण  है और आम तौर पर ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया, ऑस्टियोआर्थराइटिस, डिप्रेशन, मासिक धर्म संबंधी अनियमितताएं, बांझपन, हर्नियाए कैंसर और हार्ट फेल होने का कारण भी है। डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि आईवीवाई ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने एक ओबेसिटी हेल्पलाइन नंबर 80788- 80788 लॉन्च किया है, जहां मरीज कॉल कर 31 मार्च 2024 तक वजन घटाने के लिए फ्री कान्सल्टेशन बुक कर सकते हैं।

डायरेक्टर जीआई सर्जरी डॉ अरुणांशु बेहरा ने कहा,  यह एक आम मिथक है कि मोटापा अमीर लोगों की बीमारी है। दरअसलए मोटापा सिर्फ अधिक खाने से ही नहीं बल्कि खान-पान की गलत आदतों को अपनाने से भी होता है। इसलिए मोटापा अमीर और गरीब दोनों को पूरी तरह से प्रभावित कर सकता है। वज़न का 5-10 प्रतिशत भी कम करने से मोटापे के कारण होने वाली बीमारियाँ को रोका जा सकता है। 

लेकिन ऐसी स्थितियाँ भी होती हैं जब मोटापे से निपटने के लिए अकेले सर्जरी ही सबसे अच्छा विकल्प होता है। सर्जिकल विकल्पों के बारे में जानकारी देते हुए डॉ अमित गर्ग ने कहा कि मरीज़ बेरिएट्रिक सर्जरी करवा सकते हैं। गैस्ट्रिक स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी में स्टेपलर का उपयोग करके पेट का आकार कम कर दिया जाता है जिससे खाने का सेवन सीमित हो जाता है। 

गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी में पेट की एक छोटी पॉकेट बनाने के लिए आंतों को स्टेपल करके पेट की क्षमता कम कर दी जाती है। ये ऑपरेशन लैप्रोस्कोपी द्वारा किए जाते हैं और कीहोल सर्जरी हैं। बेरिएट्रिक सर्जरी मोटापे से ग्रस्त रोगियों को वजन घटाने की सर्जरी के बाद एक वर्ष के भीतर 60-70 प्रतिशत अतिरिक्त वजन कम करने में मदद करती है। 

जो मरीज मधुमेह शुरू होने के पांच साल के भीतर मधुमेह या मेटाबोलिक सर्जरी कराते हैंए उनके टाइप 2 मधुमेह से ठीक होने की 90 से 95 प्रतिशत संभावना होती है। डॉ अमित गर्ग ने बताया कि 2019 में भारत में लगभग 20000 वजन घटाने वाली सर्जरी की गईं, जो कि सिर्फ दस साल पहले 800 से अधिक थीं। भारत की सरकार अब अपने 30 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए वजन घटाने वाली सर्जरी की लागत को कवर करती है, जिससे यह प्रक्रिया गैर-अमीर लोगों के लिए भी उपलब्ध है। 

इसके अलावा आजकल लगभग सभी बीमा कंपनियां बेरिएट्रिक सर्जरी को भी कवर कर रही हैं। ऐसे में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराँचल और विदेशों से कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और मध्य पूर्व से बहुत सारे मरीज़ बेरिएट्रिक सर्जरी करवाने के लिए ट्राइसिटी आ रहे हैं।

मोटापे के दुष्प्रभाव

· उच्च रक्तचाप

· उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल

· दिल के रोग

· मधुमेह

· पित्ताशय के रोग

· स्ट्रोक

· ऑस्टियोपोरोसिस

· कैंसर

· फैटी लीवर

· श्वास संबंधी विकार

· तनाव, चिंता, अवसाद और मूड में बदलाव

वजन कम करने के टिप्स:

· ताजे फल और सब्जियां खूब खाएं और तले हुए खाद्य पदार्थ कम खाएं

· अपने आहार में साबुत अनाज, दालें और अंकुरित अनाज जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाएं

· अपनी सब्जियों को तलने के बजाय उन्हें भाप में पकाना पसंद करें

· अधिक मात्रा में भोजन करने के बजाय नियमित रूप से हर 2-3 घंटे में थोड़ा-थोड़ा भोजन करें

· अपने आहार में चीनी, शराब और वसायुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें

·  उच्च वसा वाले दूध की तुलना में कम वसा वाले दूध को प्राथमिकता दें

· वजन कम करने के लिए अपने आहार को कार्बोहाइड्रेट और वसा के बजाय प्रोटीन से समृद्ध करें

· अपने शरीर के वजन को नियंत्रण में रखने के लिए रोजाना व्यायाम करें

· लिफ्ट या एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय सीढ़ियाँ चढ़ना पसंद करें

· अपने कार्यस्थलों पर लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें। बार-बार छोटे-छोटे ब्रेक लें

· व्यायाम

· धीरे-धीरे वजन कम करें

 

Tags: Health , Dr. Amit Garg , Senior Bariatric & Metabolic Surgeon , IVY Hospital , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD