Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा

 

थाने में शादी का विवाद निपटाने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेने वाली महिला विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Pathankot Police, Pathankot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पठानकोट , 16 Feb 2024

Last updated on: Feb 16, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी चलाए अभियान के दौरान महिला मनमीत कौर निवासी गांव भोलापुर, बमियाल जिला पठानकोट को 20,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को बलजीत कौर निवासी सिबल स्कोल, तहसील नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई आनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मनमीत कौर ने उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद को निपटाने के बदले में 20 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए और थाना नरोट जैमल सिंह के एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर अजविंदर सिंह के नाम पर 20-25 रुपये अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रही है। शिकायतकर्ता ने पैसे की मांग करते समय आरोपी के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया।

उन्होंने कहा कि विजीलैंस रेंज अमृतसर ने इस शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए गए। इस संबंधी आरोपी मनमीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और संबंधित पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Pathankot Police , Pathankot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD