Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

कंगना राणावत ने लॉन्च किया 'रज़ाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद का ट्रेलर

Kangana Ranaut, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, RAZAKAR, Gudur Narayana Reddy, Yata Satyanarayana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Feb 2024

Last updated on: Feb 13, 2024, 00:00 IST

भारतीय फ़िल्मों में क्रूर घटनाओं और सामूहिक नरसंहार जैसे विषय को लेकर फ़िल्म बनाने का ट्रेंड देखा जा रहा है। फ़िल्म मेकर्स इतिहास में घटित ऐसी घटनाओं पर साहस के साथ फ़िल्म बना रहे हैं जिस पर पहले खुलकर बात भी नहीं की जाती थी। देश की आज़ादी के समय हैदराबाद में हुए नरसंहार पर आधारित फ़िल्म ‘‘रज़ाकार  द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद’’ का ट्रेलर जारी किया हैं जो हमें एक ऐसी ऐतिहासिक घटना से बारे में बताएगा जिसे अब तक दबाया गया हैं। इस सच्चाई से देश को पिछले 75 वर्षों से दूर रखा गया था।

अभिनेत्री कंगना राणावत की उपस्थिति में फ़िल्म ‘रज़ाकार  द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद’ का ट्रेलर मुंबई में लाँच किया गया। इस अवसर पर फ़िल्म के मुख्य कलाकार मकरंद देश पांडेय, राज अर्जुन, बॉबी सिम्हा , वेदिका, तेज सप्रू, अनुसिया  त्रिपाठी के साथ ही फ़िल्म के निर्माता गुदुर नारायण रेड्डी, निदेशक याता सत्यनारायण, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर डॉ अंजलि रेडी पोथिरेड्डयी, संगीतकार भीमस केचीरोलेओ, कैमेरामैन कुशेंदार रमेश रेड्डी और फ़िल्म के लेखक रितेश रजवाड़ा उपस्थित थे।

फ़िल्म के निर्माता गुदुर नारायण रेड्डी कहते हैं कि हम चाहते हैं दर्शक एक बड़े स्तर पर इस क्रूर नरसंहार की घटना और आजादी के वीरों की इस कहानी को फ़िल्म ‘रज़ाकार  द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद’ के माध्यम से  देखें। फ़िल्म के निर्देशक याता सत्यनारायण कहते हैं ‘रजाकारों द्वारा किये गये रक्तपात के आगे हिटलर की अत्याचार भी कम थे। 

बस, ट्रेन में जा रही हिंदू महिलाओं को नीचे उतारकर नग्न होकर बतुकम्मा (लोकनृत्य) नाचने जैसे कई हृदयविदारक दृश्य हैं जिन्हें हमने फ़िल्माया है। ऐसे समय में हैदराबाद के लोगों ने अपनी मुक्ति के लिए क्या और कैसे संघर्ष किया।अभिनेत्री कंगना राणावत ने कहा कि‘मैंने दो दिन पहले ट्रेलर देखा और मुझे बहुत पसंद आया। अपनी क्षमता से मैं फ़िल्म को प्रमोट करूँगी। आज हमें रज़ाकर जैसी फ़िल्मों की ज़रूरत हैं मैं चाहूँगी फ़िल्म के माध्यम से हम इस तरह की घटनाओं को जान सकेंगे । 

समरवीर क्रिएशन एलएलपी के बैनर तले निर्मित फ़िल्म ‘रज़ाकार द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद’ के निर्माता गुदुर नारायण रेड्डी हैं। फ़िल्म के लेखक निर्देशक याता सत्यनारायण और संगीतकार भीमस केचीरोलेओ हैं। फ़िल्म ‘रज़ाकार  द साइलेंट जेनोसाइड ऑफ़ हैदराबाद’  हिंदी में 1 मार्च को सिनेमागृह में रिलीज होगी। फ़िल्म हिंदी के साथ ही तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , RAZAKAR , Gudur Narayana Reddy , Yata Satyanarayana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD