Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

धूमल मुगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं जो कभी भी पूरे होने वाले नहीं हैं : वीरभद्र सिंह

वीरभद्र सिंह
वीरभद्र सिंह
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

मण्डी , 30 Apr 2014

Last updated on: Apr 30, 2014, 00:00 IST

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को प्रदेष के लोगों को भ्रमित करने वाले कोई भी बयान जारी करने से पहले ठण्डे दिमाग से विचार कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि इस समय प्रेम कुमार धूमल भारी मानसिक दबाव में हैं, क्योंकि उनको प्रदेष में भाजपा और हमीरपुर में अपने पुत्र अनुराग की हार साफ दिखाई दे रही है। 

मण्डी संसदीय चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस की प्रत्याषी प्रतिभा सिंह के पक्ष में आज कुल्लू जिला के निरमण्ड और अपने गृह क्षेत्र रामपुर बुषैहर में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल हड़ बडाहट में बयान दे रहें है कि सत्ता में आने पर वे प्रदेष के प्रतिश्ठित चिकित्सा संस्था आईजीएमसी का नाम बदल कर अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करेंगे। उन्होंने कहा कि धूमल मुगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं जो कभी भी पूरे होने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर धूमल ने प्रदेष में ऐसी बदला-बदली की कोषिष की भी तो उन्हें इसका नतीजा भी भुगतना पड़ेगा और कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देगी। 

श्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से कोई ऐतराज नहीं है, क्योंकि वाजपेयी वरिश्ठ राजनेता और सम्मानीय व्यक्ति हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकाल में कोई भी संस्थान खोले और उनके नाम अपने वरिश्ठ नेताओं पर रखें, लेकिन कांग्रेस द्वारा खोले गए संस्थानों के नाम बदलने के लिए कोई भी छेड़ छाड़ की गई  तो इसके गम्भीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेष के लोग जानते हैं कि न केवल आईजीएमसी बल्कि सुपर स्पैषलयटी डा. राजेन्द्र प्रसाद मेडिकल कालेज व अस्पताल टांडा और ईसाआई मेडिकल कालेज नेरचैक कांग्रेस सरकारों ने ही खोले हैं। यही नहीं चम्बा, नाहन और हमीरपुर में तीन नये मेडिकल कालेज यूपीए सरकार की देन है।वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेष सरकार राज्य के एक समान विकास की हिमायती रही है और कभी भी विकास के मामलों में किसी क्षेत्र से कोई भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला का विकास कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि जब भी भाजपा सत्ता में आती है तो वह विकास के मामले में क्षेत्र विषेश के साथ भेदभाव करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में उनकी किताब में प्रदेष के सभी विधानसभा क्षेत्र एक समान होते हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याषी राजेन्द्र सिंह राणा के पक्ष में प्रचण्ड लहर है और धूमल पुत्र अनुराग को इस क्षेत्र से करारी हार का मूंह देखना पड़ेगा। 

वीरभद्र सिंह ने कहा कि देष में मोदी-मोदी के नाम का जाप किया जा रहा है, मानो जैसे भाजपा में अन्य कोई नेता ही नहीं है। एक राज्य के मुख्यमंत्री का इस तरह से प्रचार किया जा रहा है मानो देष में एक ही व्यक्ति प्रधानमंत्री पद के लिए योग्य उम्मीदवार रह गया हो। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता का तीन बार मुख्यमंत्री बनना प्रधानमंत्री पद की योग्यता का पैमाना हो सकता है तो वे स्वयं छठी बार हिमाचल प्रदेष के मुख्यमंत्री बने हैं, परन्तु फिर भी उन्होंने कभी ऐसा दावा नहीं किया। उन्होंने कहा कि देष के षीर्श पद पर ऐसे व्यक्ति को बैठाया जाना चाहिए जो देष की एकता, अखण्डता और धर्म निरपेक्षता को बनाये रखने के प्रति कटिबद्ध हो। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार कहे जाने वाले मोदी साम्प्रदायीक हैं, जिससे राश्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को गम्भीर खतरा है।वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याषियों की राज्य की सभी चारों संसदीय सीटों मण्डी, हमीरपुर, कांगड़ा व षिमला में मजबूत स्थिति है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रदेष के समग्र विकास के लिए केन्द्र में यूपीए की स्थाई सरकार बनाने के लिए कांग्रेस को अपना वोट दें।इस अवसर पर आनी के विधायक खूब राम, जिला कुल्लू कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह तथा रामपुर के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव नंद लाल, षिमला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष केहर सिंह नेगी, एपीएमसी कुल्लू के अध्यक्ष उपेन्द्र कांत मिश्रा ने भी लोगों को सम्बोधित किया और कांग्रेस पार्टी की प्रत्याषी प्रतिभा सिंह के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की।

 

Tags: virbhadra singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD