Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे चार सौ पारा का नारा दिया, वैसे ही हमने हर बूथ पर पहले से कई गुणा ज्यादा मतों से विजयी होना है : अनिल विज

“चलो गांव की ओर” कार्यक्रम का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना है : मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 07 Feb 2024

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम की शुरूआत की गई है और जिस प्रकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, वैसे ही हमें हर बूथ पर पहले से कई गुणा ज्यादा मतों से विजयी होना है। श्री विज आज शाम अम्बाला छावनी के लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में भाजपा के “चलो गांव की ओर” कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि चलो गांव की ओर कार्यक्रम का मकसद हमें अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि “मैं अकेला ही चला था जानिब-ए-मंज़िल, मगर लोग साथ मिलते गए और कारवाँ बनता गया”। पार्टी के साथ लोगों को जोड़ना आवश्यक है और आप कहीं भी किसी भी कार्यस्थल पर लोगों को पार्टी से जोड़ सकते हैं। 

पार्टी की नीतियों से हमें लोगों को अवगत कराने के लिए अपना बूथ छोड़ दूसरे बूथ में जाकर लोगों से मिलना है और उन्हें बताना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार माताएं-बहने इधर से ऊन निकाल उधर लगाते हुए स्वेटर बुनती है उसी प्रकार हमें अपना बूथ छोड़ अलग-अलग बूथों पर जाकर लोगों को एक सूत्र में जोड़ना है।

गृह मंत्री अनिल विज ने मंच से विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि हमने लोगों की भावनाएं भड़काकर कभी भी राजनीति नहीं की। हम राजनीति में सेवाभाव लेकर आए हैं और हमारा कार्यकर्ता सेवाभाव लेकर जनता में उतरता है।  

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शानदार कार्य हुआ, लोगों को मौके पर योजनाओं का लाभ मिला : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम अम्बाला छावनी के गांवों व कुछ शहरी क्षेत्रों में किए गए। उन्होंने देखा कि किस प्रकार से कार्यकर्ता लोगों को पकड़-पकड़कर कैंप में लाभ दिला रहे थे। शहर में भी कुछ स्थानों पर कैंप लगे जहां लोगों को इसका लाभ मिला। वह उस सोच को सैल्यूट करना चाहते हैं जिसने विकसित भारत योजना चलाई।

विकसित भारत संकल्प कि 2047 तक हमने मिल-जुलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने यह बात कही है। यदि आजाद होते ही हमारे पूर्व प्रधानमंत्री यह बात सोचते तो आज हम विकसित राष्ट्र बन चुके होते। हमारे से बाद जो देश आजाद हुए उन्होंने अपने आप को विकसित कर लिया। 

मगर हमारे देश में किसी ने सोचा ही नहीं। प्रधानमंत्री जी ने कल लोकसभा में भाषण देते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का वाक्य बताया कि लाल किले से बोलते हुए रूस, अमेरिका, जापान आदि से तुलना करते हुए कहा था कि हमारे देश के लोग सुस्त है। यदि नरेंद्र मोदी उस समय हमारे प्रधानमंत्री होते हुए कहते “चलो उठे हम देश को बनाए और इसे मजबूत व विकसित बनाए”। 

उन्होंने पूर्व सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व सरकारों ने केवल गरीबी हटाओं के नारे दिए, धरातल पर काम कुछ नहीं किया। पूर्व सरकारों की ऐसी मंशा नहीं थी और अब विकसित भारत बनाने की मंशा वाला पहला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए है और उन्होंने जो कहा वह उसकी गारंटी होती है।

शहरी क्षेत्र के लिए भी विकसित भारत संकल्प यात्रा जैसा कैंप लगेगा : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि विकसित भारत यात्रा के तहत हम गली-गली गए और योजनाओं का लाभ मौके पर ही लाभार्थियों को प्रदान किया और पहली बार ऐसा हुआ। कुछ शहरी क्षेत्र रह गए है और दोबारा से इन क्षेत्रों के लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी के कैंप लगाने पर बातचीत चल रही है और जल्द एक संयुक्त कैंप इसके लिए लगाया जाएगा।  

वातावरण अनुकूल है और कार्यकर्ताओं व लोगों में जोश-उमंग है : विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वातावरण अनुकूल है, कार्यकर्ताओं में जोश है, लोगों में उमंग है। तीन प्रदेशों के चुनाव जीतने के बाद, पांच सौ वर्षों से जो राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष हो रहे थे वो मंदिर भी बनकर तैयार हो गया है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि पार्टी द्वारा बताए गए कार्यक्रमों पर हम पूरी तरह से अमल करें। 

अभी जो तीन प्रदेशों के चुनावों हुए तो मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की आवाज थी, मगर छत्तीसगढ़ के बारे में हिंदुस्तान की जितनी भी सर्वे करने वाली संस्थाएं है, उन सभी ने कहा था कि वहां पर भाजपा नहीं कांग्रेस आएगी। मगर हमारी पार्टी के नेताओं ने संगठन के भीतर जो काम किया हुआ था उसकी बदौलत हम छत्तीसगढ़ में भी चुनाव जीते।

गृह मंत्री अनिल विज का स्वागत किया

इससे पहले, कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर गृह मंत्री अनिल विज का स्वागत भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया। इस अवसर पर पूर्व जिला जिलाध्यक्ष राजेश बत्तौरा, भाजपा नेता जसबीर सिंह जस्सी, राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, विजेंद्र चौहान, संजीव सोनी, बीएस बिंद्रा, फकीरचंद सैनी, रामबाबू यादव, नरेंद्र राणा, ओम सहगल, बलविंद्र सिंह, सुरेंद्र बिंद्रा, ललता प्रसाद, राममेहर कुंडू, अश्विनी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।  

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD