Wednesday, 01 May 2024

 

 

खास खबरें पंजाब कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं से ओर मजबूत हुई पार्टी मतदान को लेकर सीनियर सिटीजन्स में युवाओं जितना दिखा उत्साह संगरूर में मीत हेयर के कार्यालय का उद्घाटन पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव अमृत कौर गिल को सेवानिवृत्ति के अवसर पर दी विदायगी पार्टी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल के गौरव पुरस्कार-2024 प्रदान किए केवल अकाली दल है हिंदू-सिख एकता का प्रतीक: एन.के.शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों को सम्मानित किया चुनाव प्रचार में सुरक्षा वाहन को छोड़कर 10 से ज्यादा वाहनों के काफिले के चलने की नहीं होगी अनुमति PEC ने पीएचडी प्रोग्राम के लिए आईआईटी जम्मू के साथ MoU किया साइन जैसे चरणजीत चन्नी भदौड़ वापस नहीं आए, वैसे सुखपाल खैरा दोबारा संगरूर नहीं आएंगे: मीत हेयर एलपीयू द्वारा नेटवर्क, इंटेलिजेंस और कंप्यूटिंग पर दूसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित "द इंडियन ब्राइड" एक प्रसिद्ध कंपनी ने चंडीगढ़ में लक्जरी लाइफस्टाइल की मेजबानी की !! केरल और कोडईकनाल के जंगलों में हुई "कांगुवा" की शूटिंग पोलिंग स्टाफ तनदेही व ईमानदारी से निभाएं जिम्मेदारी: कोमल मित्तल भगवंत मान ने रोपड़ में आप उम्मीदवार मलविंदर सिंह कंग के लिए किया चुनाव प्रचार अजनाला हल्के में विरोधियों पर गरजे गुरजीत सिंह औजला स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत-टंडन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व अनुबंध सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष सहित 100 लोग हुए भाजपा में शामिल मैंने हमेशा कठिन चुनौतियों का सामना किया है, यह चुनाव तो सरल है : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में न्याय की मांग को लेकर आप ने सोमवार को भी एमसी ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया

आप कार्यकर्ताओं और चंडीगढ़ पुलिस के बीच झड़प, कई प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Dr. S.S Ahluwalia, Dr. Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Protest, Agitation, Demonstration, Chandigarh Mayor election
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Feb 2024

आम आदमी पार्टी(आप) चंडीगढ़ ने सोमवार को एक बार फिर मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ विरोध किया और कहा कि इस मामले में न्याय मिलने तक पार्टी भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। चंडीगढ़ पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं पर एक बार फिर बल प्रयोग किया और प्रदर्शन खत्म कराने के लिए आप नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसपर आप चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. सनी अहलूवालिया ने कहा कि वे हमें डरा नहीं सकते। वे हमें हमारे लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ने से नहीं रोक सकते।

उन्होंने कहा कि हमने प्रशासन से अनुरोध किया है कि भूख हड़ताल करने वाले हमारे केवल 5 लोग (चार कार्यकर्ता और एक पार्षद) सेक्टर 17 में नगर निगम भवन के सामने बैठेंगे। ठंड के मौसम के कारण हमने उनके लिए एक तंबू और चटाई लगाई है। लेकिन प्रदर्शन कर रहे हमारे कार्यकर्ताओं को पुलिस रोक रही है। पुलिस वहां पांच लोगों को भी बैठने की इजाजत नहीं दे रही है।

उन्होंने हमें विरोध करने से रोकने के लिए सौ लोगों को भेजा है क्योंकि वे जानते हैं कि हम जीतेंगे। आम आदमी पार्टी आंदोलन से पैदा हुई पार्टी हैं, इसलिए वे जानते हैं कि जब तक हम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते, जो कि भाजपा के धोखेबाज मेयर को हटाना और निष्पक्ष चुनाव कराना है, तब तक हम लड़ते रहेंगे। डॉ. अहलूवालिया ने कहा कि वह हमें जितना भी परेशान कर लें, पर हम अपना भूख हड़ताल और विरोध जारी रखेंगे।

 

Tags: Dr. S.S Ahluwalia , Dr. Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Protest , Agitation , Demonstration , Chandigarh Mayor election

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD