Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

आप ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया, इसे भाजपा की तानाशाही पर करारा तमाचा बताया

चंडीगढ़ चुनाव में पूरे देश ने बीजेपी की गुंडागर्दी देखी, आम चुनाव में लोग इसका करारा जवाब देंगे - मलविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Neel Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Feb 2024

आम आदमी पार्टी(आप) ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का स्वागत किया और कहा कि कोर्ट का बयान भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही पर करारा तमाचा है, जिन्होंने मेयर चुनाव में दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या की। सोमवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया और कहा कि यह सुप्रीम कोर्ट का इस मामले पर बयान बेहद महत्वपूर्ण है। 

भारत के मुख्य न्यायाधीश ने भी माना कि मेयर चुनाव में लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंग के साथ पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग भी मौजूद थे। कंग ने कहा कि 30 जनवरी को मेयर चुनाव के दौरान पूरे देश ने भाजपा की तानाशाही देखी। उन्होंने न केवल चंडीगढ़ के लोगों के जनादेश का अपमान किया बल्कि लोकतंत्र में भरोसा रखने वाले सभी नागरिकों के विश्वास को भी चोट पहुंचाई। 

उन्होंने कहा कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने हमारे लोकतंत्र और न्याय प्रणाली में लोगों का विश्वास बहाल किया है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता इसे याद रखेगी और 2024 के आम चुनाव में बीजेपी को करारा जवाब देगी। कंग ने कहा कि पहले हमें इन चुनावों को कराने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, फिर बीजेपी के पीठासीन अधिकारी ने लाइव वीडियो पर मतपत्रों के साथ छेड़छाड़ की। 

हमारे पास 20 वोट थे जबकि भाजपा के पास केवल 16 थे, लेकिन उन्होंने अपना मेयर चुनने के लिए हमारे 8 वोटों को अवैध घोषित कर दिया। यह दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या थी। इसलिए इसके खिलाफ हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित हमारा पूरा नेतृत्व लड़ रहा है। कंग ने कहा कि हम 30 जनवरी से पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और आज सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

सीजेआई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने निर्देश दिया कि हाल ही में हुए चंडीगढ़ मेयर चुनाव का पूरा रिकॉर्ड पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार के पास सुरक्षित रखा जाए। खंडपीठ ने यह भी निर्देश दिया कि चंडीगढ़ नगर निगम की 7 फरवरी को होने वाली बैठक और उसके बजट सत्र को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया जाए।

कंग ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां ऐसी तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि 12 फरवरी को चंडीगढ़ के लोगों और देश के लोकतंत्र को न्याय मिलेगा। कंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी को देश की जनशक्ति और न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Neel Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD