Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

महिला स्वच्छता की दिशा में एक नया कदम उठाते हुए सी.जी.सी. झंजेड़ी द्वारा स्कूलों और धर्मशालाओं में नैपकिन मशीनें लगाईं

सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए महलों को सशक्त बनाने के लिए मैनेजमेंट द्वारा की गई सामाजिक कल्याण पहल- बिस्मन धालीवाल

CGC Jhanjeri, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Jhanjeri, CGC Jhanjeri Campus
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 30 Jan 2024

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के झंजेड़ी कैंपस द्वारा  पर्यावरण संरक्षण में  छात्राओं और गांव में रहने वाली औरतो की व्यक्तिगत स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एक विशेष पहल की है। मैनेजमेंट द्वारा कैंपस  के आसपास के गांवों में सेनेटरी  नैपकिन मशीनें लगायी हैं। बिस्मन धालीवाल के नेतृत्व में छात्र कल्याण विभाग और एन एस एस द्वारा मछली कलां, टोडर माजरा, मजात मकरान समेत पांच गांवों के सरकारी स्कूलों, डिस्पेंसरियों और धर्मशालाओं में ये नैपकिन मशीनें लगाईं।

मशीनें स्थापित करने के बाद महिलाओं और लड़कियों को मशीनों के उपयोग के  तरीके के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें बताया गया कि तकनीकी रूप से उन्नत यह मशीन लड़कियों को उनके महत्वपूर्ण दिनों में एक बटन दबाकर सेनेटरी नैपकिन प्रदान करती है।बिस्मन धालीवाल ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि ये मशीनें ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान उनकी व्यक्तिगत स्वच्छता जागरूकता और पहुंच को बढ़ावा देने में मदद करेंगी।

बिस्मन धालीवाल ने इस पहल पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि झंजेडी कैंपस हमेशा छात्रों को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह दान अभियान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने और उनके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के प्रति हमारे समर्पण का एक प्रमाण है।

 

Tags: CGC Jhanjeri , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Jhanjeri , CGC Jhanjeri Campus

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD