Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

नगर निगम होशियारपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस समागम

मेयर सुरिंदर कुमार ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Surinder Kumar, Mayor Hoshiarpur, Municipal Corporation Office Hoshiarpur, Hoshiarpur, 75th Republic Day, Republic Day 2024, Republic Day of India, Indian Republic Day, 26 January 2024
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Jan 2024

Last updated on: Jan 26, 2024, 00:00 IST

नगर निगम होशियारपुर में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मेयर सुरिंदर कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा की। इस अति विशिष्ट समागम में कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, सहायक कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, चेयरमैन वित्त व ठेका कमेटी बलविंदर कुमार, नगर निगम के अलग-अलग अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियनों के प्रधान व पदाधिकारियों के अलावा अलग-अलग वार्डोे के पार्षद विशेष तौर पर मौजूद रहे।

मेयर सुरिंदर कुमार ने नगर निगम की ओर से शहर वासियों के नाम संदेश देते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और अनेकों शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए नमन किया, जिन्होंने देश की अखंडता व एकता कायम रखने के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेदकर जी, जिन्होंने दिन-रात अनथक मेहनत कर आजाद भारत को एक लिखित संविधान दिया है।

मेयर ने शहर वासियों को विशेष तौर पर अपील करते हुए कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में वे नगर निगम का साथ दें। उन्होंने शहर वासियों को अपने घर से ही गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कर सफाई सेवकों को देने के लिएए कहा। उन्होंने बताया कि शहर के अंदर 100 प्रतिशत सीवरेज व पानी की लाइनें बिछाई जा रही है व शहर के बाहरी इलाकों में सीवरेज पानी की पाइपें जल्द अमरुत स्कीम के अंतर्गत डाली जा रही हैं। 

नगर निगम होशियारपुर की ओर से महिलाओं की सुविधा के लिए स्वच्छता को देखते हुए बस स्टैंड व सिविल अस्पताल के बाहर पिंक शौचालय बनाए गए हैं। शहर वासियों को 100 प्रतिशत शुद्ध पानी मुहैया करवाने के लिए सोडियम हिप्पोकलोराइड दवाई की लगातार खरीद कर रोजाना ट्यूबवेलों में पानी की क्लोरीनेशन की जा रही है, सीवरेज ब्लाकेज को तुरंत हटाने के लिए 10 लाख रुपए की 2 छोटी जैटिंग मशीनों की खरीद की गई है और 15 लाख रुपए की और जैटिंग मशीनें खरीदी जा रही हैं।

शहर के अंदर से तुरंत समय पर कूड़े की लिफ्टिंग के लिए 200 नई हाथ रेहड़ी खरीदी गई हैं। इसके अलावा अलग-अलग धार्मिक स्थानों व हिमाचल प्रदेश में शहर से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 9 लाख रुपए की 2 मोबाइल शौचालय वैन 8 सीटर खरीद की गई है। विकास के कार्यों में तेजी लाने के लिए शहर के अलग-अलग वार्डों के लिए 493 लाख रुपए के प्रस्ताव पास किए गए हैं। जिन मोहल्लों व घरों में पानी की दिक्कत है, उन घरों में तुरंत पानी पहुंचाने के लिए नगर निगम की ओर से 2 नए पानी के टैंकर खरीदे गए हैं, जिनकी कीमत 7 लाख रुपए हैं। 

शहर वासियों को डेंगू मलेरियां से बचाने के लिए 10 लाख रुपए की दवाई खरीदी गई है, जिससे वार्ड वाइज फागिंग करवाई गई। सफाई के काम को पुख्ता करने के लिए व शहर को स्वच्छ करने के मद्देनजर 150 सफाई सेवकों व 30 सीवरमैनों की भर्ती की गई है, जिन्हें मोहल्लों व सडक़ों पर सफाई के लिए तैनात किया गया है। श्मशानघाट की आम जनता को पुख्ता सुविधा देने के लिए इसका रख रखाव के लिए इसे 31 दिसंबर 2027 तक सोसायटी को दिया गया है। 

आम जनता को स्वच्छ पब्लिक शौचालय की सुविधा देने के लिए इनके संचालन का कार्य एक कंपनी को वर्ष 2026 तक दे दिया गया है। सुरिंदर कुमार ने बताया कि जहां सीवरेज नहीं है वहां सीवरेज लाइनें बिछाने के लिए 168.82 लाख रुपए का खर्चा मंजूर किया गया है। आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए उनकी नसबंदी करवाने के लिए पशु पालन विभाग के साथ इकरारनामा किया गया है। पशु पालन डिस्पेंसरी में कुत्तों की नसबंदी की जाएगी, जिससे धीरे-धीरे आवारा कुत्तों से निजात मिलेगी। महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर शहर के अलग-अलग स्थानों पर 100 सी.सी.टी.वी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिसपर 464 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। 

अंत में मेयर नगर निगम ने होशियारपुर वासियों को अपील की कि वे अपने नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का मुकम्मल तौर पर प्रयोग न करें और इस प्लास्टिक रुपी राक्षस से वातावरण को बचाने के लिए अपना अमूल्य योगदान दें और अपने बच्चों को एक स्वच्छ व तंदुरुस्त वातावरण भविष्य में देने के लिए नगर निगम को सहयोग दें।

 

Tags: Surinder Kumar , Mayor Hoshiarpur , Municipal Corporation Office Hoshiarpur , Hoshiarpur , 75th Republic Day , Republic Day 2024 , Republic Day of India , Indian Republic Day , 26 January 2024

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD