Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान खुशी से झूमी कंगना रनौत, लगाए 'जय श्री राम' के नारे

Kangana Ranaut
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Jan 2024

Last updated on: Jan 22, 2024, 00:00 IST

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुई अभिनेत्री कंगना रनौत ने समारोह पूरा होने पर खुशी व्यक्त करते हुए 'जय श्री राम' के नारे लगाए। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हिस्से के रूप में 84 सेकंड के 'अभिजीत मुहूर्त' के भीतर 'संकल्प' किया। शुभ समारोह में शामिल हुईं कंगना ने लाल बॉर्डर की सफेद भारी कढ़ाई वाली साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहने हुए अपनी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने लाल शॉल के साथ आउटफिट को पूरा किया।

'क्वीन' फेम अभिनेत्री ने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा था और हरे रंग की एक्सेसरीज चुनी थीं। बिंदी और न्यूट्रल मेकअप में वह खूबसूरत लग रही थीं। शंखनाद और हेलीकॉप्टर द्वारा मंदिर पर फूलों की वर्षा के बीच 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पूरा हुआ।वीडियो में कंगना खुशी से जय श्री राम का नारा लगाती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसे कैप्शन दिया: "राम आ गए"।इससे पहले दिन में उन्होंने अयोध्या से तस्वीरें शेयर की और लिखा, "यही जन्मभूमि है परम पूज्य श्री राम की... जय श्री राम"।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना ने एक्शन थ्रिलर 'तेजस' में मुख्य भूमिका निभाई। उनकी अगली फिल्म 'इमरजेंसी' है, जो एक जीवनी पर आधारित ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन और निर्माण कंगना ने किया है। भारतीय आपातकाल पर आधारित इस फिल्‍म में कंगना ने भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है।फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।उनकी पाइपलाइन में एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर भी है।

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD