Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रामलल्ला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan,Umang Foundation, State Red Cross Society, Ram Lalla Pran Pratishtha, Janaki Shukla, Blood Donation Camp, Blood Camp
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 21 Jan 2024

Last updated on: Jan 21, 2024, 00:00 IST

अयोध्या में रामलल्ला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर उमंग फाउंडेशन और राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया। लेडी गवर्नर एवं राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्ष जानकी शुक्ल भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राम भक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए उमंग फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था मानवता की सेवा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, जो दूसरों के लिए भी प्रेरणादायक होते हैं। उन्होंने लोगों से रक्तदान और अंगदान करने की अपील की।

उन्होंने राम मंदिर को राष्ट्रीय मंदिर बताया और कहा कि इसके निर्माण से भारत की संस्कृति को जोड़ने और पूरी दुनिया से परिचित करवाने में सहायता मिली है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारी विरासत को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भगवान राम को मानती है।

इस मौके पर राज्यपाल ने लोगों से श्री राम के बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया।इससे पहले, उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने राज्यपाल का स्वागत किया और फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी भी जाति, धर्म, संप्रदाय या क्षेत्र का भेदभाव किए बिना राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए सभी सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया।सूद सभा के अध्यक्ष राजीव सूद ने राज्यपाल का स्वागत किया।इससे पूर्व कुमारी शिवानी ने राम भजन प्रस्तुत किया।महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा, नगर निगम शिमला के आयुक्त भूपेन्द्र अत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Umang Foundation , State Red Cross Society , Ram Lalla Pran Pratishtha , Janaki Shukla , Blood Donation Camp , Blood Camp

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD