Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य : बनवारी लाल पुरोहित

महिलाओं के समाज में आगे बढ़ने से ही भारत बनेगा विश्व गुरु : राज्यपाल

Governor Banwari Lal Purohit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शहीद भगत सिंह नगर (भरथला, बलाचौर) , 12 Jan 2024

Last updated on: Jan 12, 2024, 00:00 IST

पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने शहीद भगत सिंह नगर के भरथला गांव पहुंची 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' में  विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर लोगों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विकसित भारत का संकल्प भी लिया गया।

श्री बनवारी लाल पुरोहित ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रत्येक नागरिक का जागरूक होना जरूरी है और अब हमारा दायित्व बनता है कि हम अपने समाज को योजनाओं के बारे में जागरूक करें। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा विभिन्न स्थानों पर पहुंच रही है और हमारा मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए उन्हें नशे से बचाना जरूरी है और प्रत्येक नागरिक को इस बारे में जागरूक होना होगा।इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर नवजोतपाल सिंह रंधावा और एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी सहित सरकार के कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। सरकार की योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों ने भी सरकार को धन्यवाद देते हुए अपने दिल की भावनाएं सांझा कीं।

इस दौरान माननीय राज्यपाल की उपस्थिति में विकसित भारत का संकल्प लिया गया तथा मेरी कहानी मेरी ज़बानी के तहत सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के विचार भी सुने गये। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा भारत सरकार की अब तक की सबसे व्यापक पहल है।

इसके अंतर्गत केंद्र सरकार की विभिन्न प्रमुख योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) वैन चलाई जा रही हैं और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही इन योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस यात्रा के दौरान विशेष रूप से आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री पोषण अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, ड्रोन से खेतों में छिड़काव आदि के साथ-साथ अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं , सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सेवा में प्रधान की जा रही है।

 

Tags: Banwari Lal Purohit , Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , DC SBS Nagar , Navjot Pal Singh Randhawa , Shaheed Bhagat Singh Nagar , Nawanshahr , S.B.S. Nagar , Deputy Commissioner S.B.S. Nagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD