Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सरपंचों से रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा बी.डी.पी.ओ. गिरफ्तार

Vigilance Bureau Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिऱोज़पुर , 12 Jan 2024

Last updated on: Jan 12, 2024, 00:00 IST

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ब्लॉक ममदोट, जि़ला फिऱोज़पुर में तैनात ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) सरबजीत सिंह को इलाके के सरपंचों से रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम बीडीपीओ को जांच के उपरांत रिश्वतें लेने का दोषी पाए जाने के बाद गिरफ़्तार किया गया है।  

उन्होंने आगे बताया कि ब्लॉक ममदोट के गाँव कोठे किल्ली वाले के सरपंच पिप्पल सिंह, गाँव मुहम्मद ख़ान नियाजियां के सरपंच परगट सिंह, गाँव गट्टी मस्तान नंबर 2 के सरपंच अनोख सिंह, गाँव चक्क अमरीक सिंह वाला की सरपंच परमजीत कौर के पति गुरबचन सिंह, गट्टी मस्ता नंबर-01 गाँव के सरपंच सरजीत सिंह और गाँव कोट बिशन सिंह मानावाला के सरपंच परमजीत सिंह ने तफ़तीशी अफ़सर के आगे बयान दिया कि उक्त बी.डी.पी.ओ. ब्लॉक की पंचायतों के काम करवाने से पहले और काम मुकम्मल होने के बाद उनसे रिश्वतें लेता था। 

उन्होंने आगे और दोष लगाया कि यदि उसे रिश्वत नहीं दी जाती थी तो वह गाँव के कार्यों सम्बन्धी मंज़ूरियां देने में देरी करता था।  पड़ताल के दौरान रिकॉर्ड में यह भी सामने आया कि गाँव बस्ती दूला सिंह में ज़ीरो लाईन पर किए गए कार्यों की अदायगी करने के बदले सरपंच जसवंत सिंह ने उक्त बीडीपीओ सरबजीत सिंह के मोबाइल पर अपने आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के खाते से गूगल पे के द्वारा दो बार क्रमवार 30,000 रुपए और 5,000 रुपए रिश्वत ट्रांसफर किए थे। 

उक्त सरपंच ने आगे यह भी दोष लगाया कि उसने हाल ही में गाँव में विकास कार्य मुकम्मल करने के बदले बीडीपीओ के उसी खाते में 10 हज़ार रुपए और ट्रांसफर किए हैं। उक्त शिकायतकर्ताओं ने बताया कि वह डर और मजबूरी के चलते अब तक उक्त अधिकारी को रिश्वतें दे रहे थे, परन्तु अब वह रिश्वत देकर काम करवाना नहीं चाहते। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को सबूत के तौर पर किए गए भुगतानों और बैंक खाते के विवरणों के स्क्रीनशॉट भी जमा करवाए हैं। 

 प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सरपंचों से रिश्वत मांगने और लेने के दोष अधीन उक्त बी.डी.पी.ओ. के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो के थाना फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस सम्बन्धी आगे की जांच जारी है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD