Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा पी.एस.पी.सी.एल को गर्मियों की चुनौतियों के लिए आगामी प्रबंध करने के निर्देश

कहा, बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए टैंडर प्रक्रिया जल्द मुकम्मल की जाए

Harbhajan Singh ETO AAP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2024

पंजाब के बिजली मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने आज पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन (पी.एस.पी.सी.एल) को आदेश दिए कि गर्मियों के सीजन के दौरान पैदा होने वाली चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए पहले से ही प्रबंध कर लिए जाएँ जिससे राज्य के लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई देने सम्बन्धी किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। यहाँ पी.एस.पी.सी.एल के अधिकारियों के साथ लगभग तीन घंटे चली मीटिंग के दौरान बिजली मंत्री ने मैनेजमेंट को गर्मियों में बिजली की संभावित माँग बढऩे के मद्देनजऱ ज़रुरी साजो-सामान और बुनियादी ढांचे की खरीद के लिए टैंडर प्रक्रिया को जल्द से जल्द मुकम्मल करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी सभी औपचारिक कार्यवाहियाँ समय-पर मुकम्मल कर ली जाएँ, जिससे गर्मियों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने में पी.एस.पी.सी.एल को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसी दौरान पी.एस.पी.सी.एल की कारगुज़ारी से सम्बन्धित अलग-अलग मापदण्डों की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने सम्बन्धित अधिकारियों को लोगों को सेवाएं पहुँचाने की गति को तेज करने और जिन क्षेत्रों में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है वहां नुकसान घटाने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा। 

उन्होंने कहा कि पहल के आधार पर कार्यवाही करते हुए खऱाब मीटरों से सम्बन्धित औसतन बिलों के मामलों के निपटारे को एक महीने के अंदर-अंदर सुनिश्चित बनाया जाए। बिजली मंत्री ने विभाग के मुख्य इंजीनियरों को भी निर्देश दिए कि वह सम्बन्धित डिवीजऩ अधिकारियों के साथ महीनावार समीक्षा बैठकें करें, जिससे विभाग की कारगुज़ारी में और अधिक सुधार लाया जा सके। उन्होंने साथ ही कहा कि मुख्य इंजीनियरों द्वारा भविष्य में एक-दूसरे से सम्बन्धित दफ्तरों के काम-काज का भी निरीक्षण किया जाएगा। 

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने मीटिंग के दौरान अधिकारियों को नये साल की बधाई देते हुए भरोसा प्रकट किया कि जिस तरह विभाग द्वारा साल 2023 के दौरान अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुए नये रिकॉर्ड कायम किए गए, उसी तरह साल 2024 के दौरान भी बिजली विभाग राज्य की तरक्की की रास्तों को रौशन करने में अहम रोल निभाएगा। मीटिंग में अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) श्री तेजवीर सिंह, सी.एम.डी पी.एस.पी.सी.एल श्री बलदेव सिंह सरां, डायरैक्टर डिस्ट्रीब्यूशन श्री  डी.पी.एस गरेवाल, डायरैक्टर जनरेशन श्री  परमजीत सिंह और चीफ़ इंजीनियर उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD