पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अंबाला शहर के दो बार विधायक रहे और हरियाणा के बिजली एवं पर्यावरण मंत्री रहे विनोद शर्मा के साथ विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य की मुलाकात हुई और शांडिल्य ने अपने बेटे एडवोकेट वासु रंजन सहित विनोद शर्मा को नव वर्ष की बधाई दी। वहीं इस मौके पर विनोद शर्मा ने भी वीरेश शांडिल्य को नव वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि वह देश की एकता व अखंडता के लिए अच्छा व सराहनीय कार्य कर रहे हैं और सनातन धर्म को मजबूत करने पर विनोद शर्मा ने वीरेश शांडिल्य की पीठ थपथपाई।
विनोद शर्मा ने कहा अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र का विकास व उत्थान ही उनकी व उनके परिवार की सोच है। विनोद शमार् ने कहा कि भगवान ने चाहा तो अंबाला शहर का नाम विश्व के मानचित्र पर स्वर्ण अक्षरों में लिखूंगा जिसे दुनिया पढ़ेगी। विनोद शर्मा ने कहा कि उनका व उनक परिवार का एक ही सपना है कि अंबाला में हर परिवार तरक्की करे, और अंबाला के पढ़े लिखे बेरोजगारों को सरकारी नौकरी मिले जो उन्होंने 2005 से 2014 तक हजारों सरकारी नौकरियां बेरोजगारों को देने का काम किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि वह 2005 में अंबाला में अस्थाई तौर पर नहीं आए थे। मैं खुद व मेरी धर्मपत्नी शक्ति रानी, बेटा सांसद कार्तिकेय शर्मा सहित समस्त परिवार अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक पैर पर खड़ा है। उनके दुख सुख में हर जगह खड़ा मिलेगा। विनोद शर्मा ने वीरेश शांडिल्य से चर्चा करते हुए कहा कि 2024 में अंबाला शहर विधानसभा में वो काम होंगे जो 1947 के बाद किसी ने नहीं किए और अंबाला शहर की पहचान उसके कामों से होगी।
उन्होंने कहा कि वह व उनका परिवार राजनीति में जनता को भगवान का ही दर्जा देता है और जनता की सेवा नर सेवा नारायण सेवा के आधार पर करता है। विनोद शर्मा ने कहा कि उनका व उनके परिवार का सपना है कि हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी व हर सिर को छत मिले। और 2024 में भगवान ने चाहा तो आईएमटी भी अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र में जरूर आएगी। विनोद शर्मा ने वीरेश शांडिल्य से नए साल पर कई विषयों पर चर्चा की।