Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत मुकेरियां से आनंदपुर साहिब और अमृतसर के लिए बस रवाना

हलका प्रभारी प्रो. मुल्तानी ने श्रद्धालुओं की बस को दिखाई झंडी

Mukh Mantri Teerth Yatra Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां/होशियारपुर , 27 Dec 2023

Last updated on: Dec 27, 2023, 00:00 IST

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना' के तहत आज मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र प्रभारी प्रो. जी. एस. मुल्तानी ने मुकेरियां स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से श्री आनंदपुर साहिब और श्री अमृतसर साहिब के दर्शनों के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  

इस मौके पर प्रो. मुल्तानी ने कहा कि आज मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र से तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए यह दूसरी बस रवाना की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की पहल के कारण राज्य भर से लोग विभिन्न धार्मिक स्थानों पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए सभी सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की गई हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस योजना के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों का खर्च वहन कर रही है, जिसमें उनकी यात्रा, आवास और भोजन का सारा खर्च शामिल है। प्रो जी. एस मुल्तानी ने कहा कि इस योजना के तहत पवित्र तीर्थस्थल श्री हजूर साहिब (नांदेड़), तख्त श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी, अयोध्या और वृंदावन (उत्तर प्रदेश), श्री अजमेर शरीफ (राजस्थान) की तीर्थयात्रा कराई जाएगी। इसके अलावा श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता वैष्णो देवी जी, माता ज्वाला जी की तीर्थ यात्राएं संचालित की जा रही हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जो वृद्धावस्था या आर्थिक तंगी के कारण पंजाब और भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने से वंचित रह जाते हैं। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हरजीत सिंह सहोता, तहसीलदार मुकेरियां अमृतबीर सिंह गिल, सुलखन सिंह जग्गी, पार्षद सेवा सिंह और अन्य शख्सियतें मौजूद थीं।

 

Tags: AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Mukh Mantri Teerth Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD