Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

विशेष बच्चों के हौंसलों को उड़ान देगा रैडक्रास का ‘विंग्स’ प्रोजैक्ट

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से खोली गई 4 स्पैशल कैंटीन शॉप का किया उद्घाटन

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 21 Dec 2023

Last updated on: Dec 21, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से स्पैशल बच्चों के लिए शुरु किए गए एक अनूठे प्रोजैक्ट ‘विंग्स’ का उद्घाटन किया, जिसके अंतर्गत होशियारपुर में जिला रैडक्रास सोसायटी के कार्यालय के अलावा तीन प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में स्पैशल बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष कैंटीनें खोली गई है। 

उन्होंने कहा कि जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से विशेष बच्चों के हौंसलों को ‘विंग्स’ प्रोजैक्ट के माध्यम से उड़ान दी गई है और यह विशेष बच्चे खुद  कैंटीने चला कर आत्म निर्भर बनेंगे। उन्होंने जिला रैडक्रास सोसायटी कार्यालय, सरकारी कालेज, सरकारी आई.टी.आई व स्वामी सर्वानंदगिरी रिजनल इंस्टीट्यूट पंजाब यूनिवर्सिटी के रिजनल सैंटर में इन कैंटीनों का उद्घाटन कर स्पैशल बच्चों का हौंसला बढ़ाया। 

इस दौरान उन्होंने सभी कैंटीनों को चलाने वाले स्पैशल बच्चों को ट्रेनिंग पीरियड का 5100-5100 रुपए मानभत्ता भी प्रदान किया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, जिला रैडक्रास सोसायटी के सचिव मंगेश सूद भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विशेष जरुरतों वाले बच्चों को आत्म निर्भर बनाने के लिए जिला रैडक्रास सोसायटी ने जो प्रोजैक्ट शुरु किया है, शायद ही पूरे देश में ऐसा प्रोजैक्ट कहीं होगा। 

उन्होंने बताया कि बच्चों को बाकायदा ट्रेनिंग देकर इस कैंटीन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम इन बच्चों का हौंसला बढ़़ाए और आत्म निर्भरता के रुप में उनकी ओर से बढ़ाए गए कदम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्पैशल बच्चों के लिए खोली गई इन कैंटीनों का उद्देश्य ही बच्चों को उनके पैरों पर खड़ा कर समाज की मुख्य धारा के साथ जोडऩा है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें यहां आकर बहुत खुशी महसूस हुई है और इसके लिए जिला रैडक्रास सोसायटी की पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है।

डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से शहर के 4 प्रमुख स्थानों जिनमें से तीन शैक्षणिक संस्थानों में यह कैंटीन बनाई गई है। जिसमें आत्म देव आत्म सुख आश्रम व जे.एस.एस आशा किरण स्पैशल स्कूल के 21 बच्चों में से 8 बच्चों को शार्ट लिस्ट किया गया और इनकी ढाई महीने की सर्विस, हास्पीटैलिटी, करंसी पहचानने, यू.पी.आई संबंधी ट्रेनिंग दी गई, जिसके बाद आज हर कैंटीन में दो स्पैशल बच्चे आत्म निर्भर होकर तैयार हैं। 

उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को अपील करते हुए कहा कि वे इन बच्चों को स्पोर्ट करें ताकि इनका मनोबल बढ़े और यह सक्षम होकर इन कैंटीन शॉप का संचालन करें। इनमें और आगे बढऩे की ललक पैदा हो। उन्होंने बताया कि कैंटीन चलाने वाले सभी स्पैशल बच्चों का बैंक खाता भी खुलवा दिया गया है, जिसमें इनका मासिक वेतन डाला जाएगा।  

इस मौके पर जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, परमजीत सिंह सचदेवा, कर्नल(रिटा.) मंदीप ग्रेवाल, आई.जे.एम.एस. सिद्धू, आज्ञापाल सिंह साहनी, जे.एस चौहान, शैली शर्मा, पार्षद प्रदीप बिट्टू, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, राजीव बजाज, कुमकुम सूद, कर्मजीत आहलूवालिया, आशा अग्रवाल, कीर्ति जे. सिंह, डॉली चीमा, सर्बजीत सिंह, प्रेम सैनी, प्रीति सिंह के अलावा सभी शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख व स्टाफ भी मौजूद था।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD