Thursday, 09 May 2024

 

 

खास खबरें भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका औजला की हैट्रिक में अहम रोल अदा करेगा साऊथ हल्का, मुद्दों की राजनीति में करते हैं विश्वास सुखपाल सिंह खैहरा और डॉ. धर्मवीर गांधी ने पटियाला और संगरूर के लिए नामांकन दाखिल किया एलपीयू द्वारा मेगा रीयूनियन की मेजबानी जिसमे हजारों पूर्व विद्यार्थियों ने कैंपस की यादें ताजा कीं साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल दो अविश्वास प्रस्तावों के मध्य 6 महीने का अंतराल होने बारे संविधान या विधानसभा नियमावली में उल्लेख नहीं - एडवोकेट राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते है लेकिन उसे पढ़ते-लिखते नहीं हैं : जगत प्रकाश नड्डा मैं वोट काटने नहीं बल्कि दो लुटेरों की रांद काटने आया हूं-अभय चौटाला चुनावों से समय निकाल पहलवानों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला पंजाब का बुनियादी ढांचा विकास अकाली दल की देन:एन.के.शर्मा दोआबा में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती, जाने-माने दलित नेता और होशियारपुर से बसपा उम्मीदवार राकेश सोमन आम आदमी पार्टी में शामिल करण कुंद्रा के पास है कार के अद्भुत कलेक्शन है आये जानते है कारण के कार कलेक्शन के बारे में: गायक-गीतकार अरमान मलिक ने मंगेतर आशना श्रॉफ के साथ अपनी 'लव स्टोरी' में अमेरिकी गायक लौव की भूमिका का खुलासा किया मतदान के दिन राज्य एवं जिला, मीडिया, प्रमाणीकरण एवं निगरानी कमेटी की अनुमति के बिना प्रिंट मीडिया में नहीं किए जाएंगे राजनैतिक विज्ञापन प्रकाशित- अनुराग अग्रवाल सीजीसी लांडरां के एमई छात्रों ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीलबैरो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दी गई गरिमापूर्ण विदाई दाखा में चुनाव प्रचार के दौरान राजा वड़िंग लुधियाना में जीत का जताया भरोसा हम “एक देश - श्रेष्ठ देश” की अवधारणा पर कर रहे हैं काम - अनिल विज नामांकन के पहले दिन होशियारपुर में एक आजाद उम्मीदवार द्वारा पर्चा दाखिल किया गया

 

सड़के बनवाने के कार्यों को तेजी से करवाया जा रहा : विधायक डॉ अजय गुप्ता

Dr. Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 12 Dec 2023

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज फताहपुर क्षेत्र में राधा स्वामी डेरे के पास सड़क बनवाने के कार्य को पूरा करवाया । विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान  इस क्षेत्र के लोगों को सभी सुविधाएं देने का वादा किया था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क नाम की कोई चीज ही नहीं थी। पिछली सरकारों ने इस क्षेत्र की ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया ।

उन्होंने कहा कि अब  इस सड़क को पूरी तरह से बनवा दिया गया है। इसके साथ-साथ इस क्षेत्र में आने वाले दिनों में हाई मास्ट स्ट्रीट लाइटे भी लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वक्त सड़के बनवाने के कार्यों में तेजी लाई हुई है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के बाद सर्दी बढ़ जाने से सड़के बनाने वाले प्लांट बंद हो जाएंगे, जिस कारण सड़कों को तेजी से बनवाया जा रहा है।

विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता ने मौके पर क्षेत्र वासियों की नगर निगम से संबंधित समस्याएं भी सुनी। उन्होंने मौके पर ही निगम अधिकारियों को पहल के आधार पर इन समस्याओं को हल करने के दिशा निर्देश दिए। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि प्रतिदिन केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के इलाके में जाकर विकास कार्य शुरू करवाए जा रहे हैं और लोगों की समस्याओं को सुनकर पहल के आधार पर हल करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकहित में कार्य करने में विश्वास रखते हैं, उसी तर्ज पर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में लोकहित के कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ अजय गुप्ता का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राजू  खूह वाला,लक्खा,रोशन सिंह,संदीप सिंह,प्रिंस, गुरजीत, सुदेश, नगर निगम  के एसडीओ अशोक कुमार, जे ई भूपेंद्र सिंह और भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

 

Tags: Dr. Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD