Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 22 स्कूली बसों की चैकिंग की कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा

 

राज्य सरकार जल्द ही 100 और आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित करेगी- भगवंत सिंह मान

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कामकाज की प्रगति का जायज़ा लिया

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dr. Balbir Singh, Harpal Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Dec 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार पंजाब निवासियों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जल्दी ही 100 और आम आदमी क्लीनिक समर्पित करेगी। आज यहाँ स्वास्थ्य एवं परिवार भलाई विभाग के कामकाज का जायज़ा लेते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में प्राइमरी स्वास्थ्य देखभाल की कायाकल्प करने के लिए वचनबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 664 आम आदमी क्लीनिक लोगों को समर्पित किये हैं जहाँ 84 ज़रूरी दवाएँ और 40 से अधिक टैस्टों की सुविधा मुफ़्त मुहैया करवाई जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आगामी दिनों में 100 और क्लीनिक लोगों को समर्पित करने से मानक स्वास्थ्य सेवाएं यकीनी बनाईं जा सकेंगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी क्लीनिक राज्य में स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को मज़बूत करने में वरदान साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लीनिकों का अब तक 80 लाख से अधिक लोगों ने लाभ लिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन क्लीनिकों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी तबदीली लाई है जिससे आम आदमी को बहुत फ़ायदा हुआ है। 

एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुये मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में नये बन रहे मैडीकल कालेजों को चालू करने के लिए प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आज़ादी के 75 सालों बाद राज्य में सिर्फ़ तीन मैडीकल कालेज खुले हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब आगामी एक साल में राज्य में पाँच और मैडीकल कालेज खोले जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि आने वाले सालों में एक-एक मैडीकल कालेज राज्य के हरेक जिले में खुलेगा और यह यकीनी बनाया जायेगा कि आम आदमी इसका लाभ उठा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य के विद्यार्थियों को मानक इलाज और डाक्टरी शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश में मैडीकल शिक्षा का केंद्र बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कहा कि लोगों को हर तरह के साथ मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाना यकीनी बनाया जाये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र राज्य सरकार का प्रमुख क्षेत्र है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास और लोगों की कल्याण के लिए वचनबद्ध है। 

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dr. Balbir Singh , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD