Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 8 महीनों के दौरान जीएसटी से आमदनी 16.61 प्रतिशत बढ़ी

पहले 8 महीनों में आबकारी से प्राप्त आमदनी में 11.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Dec 2023

पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि राज्य ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 8 महीनों के दौरान नवंबर तक वस्तु और सेवा कर (जी. एस. टी.) से नैट प्राप्तियों में 16.61 प्रतिशत का विस्तार और आबकारी से प्राप्त होने वाले राज्यस्व में 11.45 प्रतिशत का विस्तार दर दर्ज किया है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यहां जारी प्रैस बयान में यह प्रगटावा करते हुये बताया कि वित्तीय वर्ष 2022- 23 में नवंबर तक राज्य की नैट जीएसटी प्राप्ति 11967.76 करोड़ रुपए थी जबकि चालू वित्तीय वर्ष के दौरान राज्य की नैट जीएसटी प्राप्ति 13955. 38 करोड़ रुपए है। 

उन्होंने कहा कि इस तरह नैट जी. एस. टी प्राप्ति में कुल 1987.62 करोड़ रुपए का विस्तार दर्ज किया गया है। आबकारी से प्राप्त राजस्व के आंकड़ों का खुलासा करते हुये वित्त मंत्री ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में नवंबर तक आबकारी से कुल राजस्व 5947. 47 करोड़ रुपए है जबकि वित्तीय वर्ष 2022- 23 के पहले 8 महीनों में कुल जी. एस. टी राजस्व 5336. 61 करोड़ रुपए था, इस तरह आबकारी से प्राप्त राजस्व में कुल 610. 86 करोड़ रुपए का विस्तार दर्ज किया गया। 

उन्होंने कहा कि नवंबर तक वेट, सी. एस. टी., जी. एस. टी., पी. एस. डी. टी. और आबकारी से प्राप्त राजस्व में नैट 13. 89 प्रतिशत के विस्तार प्राप्त हुआ है। राज्य के अपने कर राजस्व में वृद्धि के बारे खुलासा करते हुये वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य सरकार ने कर चोरी करने वालों पर शिकंजा कस कर और कर प्रणाली को सरल बना कर ईमानदार करदाताओं को सुविधा देते हुये अपने कर राजस्व में विस्तार दर्ज किया है। 

उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद पहली बार राज्य की 8 महीनों की कर प्राप्तियों ने 25 हज़ार करोड़ के आंकड़े को छूआ है। उन्होंने कहा कि राज्य को इस वित्तीय वर्ष के दौरान नवंबर महीने के अंत तक वेट, सी. एस. टी., जी. एस. टी., पी. एस. डी. टी. और आबकारी से 24965.59 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। 

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने प्रशासन में पारदर्शिता और कुशलता लाकर राज्य के अपने राजस्व में भारी विस्तार किया है और राज्य की आर्थिकता को और मज़बूत करने के लिए इस वृद्धि को बरकरार रखने के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। उन्होंने राज्य को विकास और खुशहाली की बुलन्दियों पर पहुँचाने की वचनबद्धता को दोहराया।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD