Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’- भगवंत सिंह मान सरकार का एक और लोक हितैषी प्रयास

पंजाब निवासियों को देश भर में अलग-अलग धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने के उद्देश्य से उठाया कदम

धुरी (संगरूर)
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धुरी (संगरूर) , 27 Nov 2023

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने लोक हितैषी प्रयासों को जारी रखते हुए आज ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ की शुरुआत की, जिससे पंजाब निवासियों को अलग-अलग धार्मिक स्थानों की यात्रा करके नतमस्तक होने की सुविधा हासिल होगी। आज शुरू हुई यह स्कीम बडी उम्र और आर्थिक तंगी के कारण पंजाब और भारत के प्रमुख धार्मिक स्थानों के दर्शन करने से वंचित लोगों के लिए वरदान साबित होगी।

पंजाब निवासियों के सपने साकार करने के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस स्कीम का आग़ाज़ किया है। इस स्कीम के अंतर्गत पंजाब से जाने वाले नागरिकों को ए.सी. बसें या ए.सी. रेल गाड़ीयों के द्वारा राज्य या देश भर के अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है।इस स्कीम के अंतर्गत दूर-दूराज के स्थानों के लिए रेल यात्रा, जबकि सडक़ रास्ते कम दूरी वाले स्थानों के लिए बसों की सुविधा मिलेगी।

रेल गाड़ी की यात्रा वाले स्थानों में श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, हिंदु तीर्थ स्थान वाराणसी, मथुरा, श्री वृन्दावन धाम और मुस्लिम धार्मिक स्थान श्री अजमेर शरीफ़ शामिल हैं। मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान अलग-अलग धार्मिक स्थानों के लिए 13 वातानुकूल रेल गाड़ीयाँ भेजी जाएंगी और हरेक रेल गाड़ी में 1000 यात्री होंगे।सफऱ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन, स्थानीय यात्रा, स्वागत किट और रहन-सहन की सुविधा बिल्कुल मुफ़्त होगी। 

अलग-अलग धार्मिक स्थानों श्री अमृतसर साहिब, श्री आनन्दपुर साहिब, श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, माता वैष्णु देवी, माता ज्वालाजी, माता चिंतपुर्नी जी, माता नैना देवी जी, श्री खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी धाम जी के दर्शन ए.सी. बसों के द्वारा करवाए जाएंगे। इन स्थानों की यात्रा के दौरान ए.सी. आवास और भोजन मुहैया करवाया जायेगा।  

यात्रियों की सुविधा के लिए स्वागती किट दी जायेगी, जिसमें एक बैग, चादर, कंबल, तकिया, पेस्ट, तेल, साबुन, शैंपू, ब्रश, छाता, शीशा और अन्य सामान होगा। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 40 करोड़ रुपए का बजट रखा है। जि़क्रयोग्य है कि सभी पंजाब निवासी इस योजना की सुविधा हासिल करने के लिए योग्य हैं और यात्रियों का चयन सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर द्वारा किया जाएगा।  

 

Tags: Arvind Kejriwal , Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dhuri , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD