Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें आनंदपुर साहिब संसदीय क्षेत्र देश में हरित चुनाव का मॉडल बनकर उभरेगा पंजाब पुलिस की साईबर क्राइम डिवीजऩ ने अमरीका में रहने वाले लोगों को ठगने वाले दो फर्जी कॉल सैंटरों का किया पर्दाफाश; 155 व्यक्ति काबू ढाई सालों में आम आदमी पार्टी की ओर से किए विकास का हिसाब मांगे शहरवासीः जयइंद्र कौर जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल हरसिमरत कौर बादल ने लंबी के लिए प्रचार करते हुए लोगों से यह जांचने के लिए कहा कि किस पार्टी ने आपको क्या दिया सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत

 

बलकार सिंह ने मुख्यालय के अधिकारियों और नगर निगमों के कमिश्नरों के साथ विकास कामों सम्बन्धी की समीक्षा मीटिंग

विभिन्न स्कीमों के अधीन चल रहे प्रोजैक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देशः बलकार सिंह

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Nov 2023

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें, साफ़ सुथरा वातावरण और बेहतर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुये स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा विभाग के मुख्यालय के अधिकारियों और नगर निगम फगवाड़ा, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के कमीशनरों के साथ आज दिन शुक्रवार को म्युनिसिपल भवन, सैक्टर- 35 चंडीगढ़ में समीक्षा मीटिंग करते हुये विभिन्न स्कीमों के अधीन चल रहे प्रोजेक्टों को तेज़ी से मुकम्मल करने के निर्देश दिए हैं।

मीटिंग को संबोधन करते हुये स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि राज्य के शहरों का योजनाबद्ध विकास करना यकीनी बनाया जाये। इसके साथ ही शहरी स्थानीय संस्थाओं में साफ़ सफ़ाई का पूरा ध्यान रखा जाये। उन्होंने अधिकारियों से शहरी स्थानीय संस्थाओं के अमरूत स्कीम के अधीन, स्वच्छ भारत मिशन, पंजाब शहरी सुधार वातावरण प्रोग्राम फेज़ 1, 2 और 3 के अधीन विकास कामों की ताज़ा स्थिति का जायज़ा लिया और अधिकारियों को कहा कि जिन मद्दों में अनुप्रयुक्त फंडज पैंडिंग हैं उनको दी गई गाईडलाईनज़ अनुसार लोगों की भलाई के लिए विकास कामों पर ख़र्च किया जाये।

बलकार सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन के अधीन शहरी स्थानीय इकाईयों को कूड़ा मुक्त बनाने सम्बन्धी अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करने, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, पैंडिंग बिलडिंग प्लान और प्लाटों को नियमित करने सम्बन्धी अलग-अलग कामों/ मुद्दों सम्बन्धी विस्ततृ चर्चा की गई।कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि अपने हलके के विधायकों से सम्बन्धित विकास कामों की पूरी जानकारी सांझा करें जिससे राज्य निवासियों की ज़रूरत अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। इसके इलावा उन्होंने कहा कि विकास कामों सम्बन्धी स्कीमों को समय पर लागू किया जाये और पैसे का सही इस्तेमाल किया जाये।

मंत्री ने अधिकारियों से अपील की कि वह पूरी लगन के साथ और आपसी सहयोग से काम करना यकीनी बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार राज्य निवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना चाहती है। इसलिए यदि कोई व्यक्ति भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है तो उसको बख़्शा नहीं जायेगा।मीटिंग में स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, पी एम आई डी सी के सीईओ दीप्ति उप्पल, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, नगर निगमों के कमिशनरों के इलावा विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD