Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया मुख्य सचिव अनुराग वर्मा द्वारा खन्ना अनाज मंडी का दौरा, गेहूँ के खरीद प्रबंधों का लिया जायज़ा राजू शूटर फऱार मामला: पंजाब पुलिस ने फऱार गैंगस्टर और उस के 10 गुर्गों को पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ़्तार गुरजीत सिंह औजला ने दी जालियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि उत्तरी बाइपास के लिए अधिगृहण की गई जमीनों के अवार्ड पास करवाए भगवंत मान सरकारः परनीत कौर जनता की भावनाओं का सौदा करने वालों को नहीं बख्शना : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भगवंत मान ने खडूर साहिब में 'आप' उम्मीदवार के लिए किया प्रचार, पट्टी में एक बड़ी जनसभा को किया संबोधित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार, लोगों का उमड़ा जनसैलाब, टीनू को भारी बहुमत से जीताने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री भगवंत मान पवित्र शहर अमृतसर के धार्मिक स्थलों पर हुए नतमस्तक डॉ. धर्मवीर गांधी के चुनावी मुहिंम को बल देने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पटियाला में हुए एकत्रित हुए राजनेता पंजाब के मुद्दों को कमजोर कर रहे हैं : अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग भाजपा के संकल्प पत्र मोदी की गारंटी का चंडीगढ़ में लोकार्पण वार्ड तीन में भाजपा ने चलाया डोर टू डोर प्रचार अभियान 100 युवाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर

 

प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में जल्द भरे जाएंगे 269 पद : अमन अरोड़ा

सरकारी प्रैस पूरी करेगी राज्य सरकार की सभी प्रिंटिंग ज़रूरतेंः प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 03 Nov 2023

पंजाब के प्रिंटिंग और स्टेशनरी मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार की प्रिंटिंग और स्टेशनरी सम्बन्धी ज़रूरतों को सरकारी प्रिंटिंग प्रैस से ही पूरा किये जाने को यकीनी बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में 269 पद भरने के साथ-साथ सरकारी प्रैस की क्षमता को भी बढ़ाया जायेगा। श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट ने विभाग के पुनर्गठन को पहले ही मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को विभाग में तरक्कियाँ और नयी भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द से जल्द विभाग के सेवा नियमों को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए हैं।

श्री अमन अरोड़ा आज यहाँ विभाग के प्रमुख सचिव श्री वी. के. मीणा, कंट्रोलर श्री हरप्रीत सिंह सूदन और विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के कामकाज का जायज़ा ले रहे थे। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को यह यकीनी बनाने के लिए भी कहा कि राज्य सरकार के प्रिंटिंग और स्टेशनरी सम्बन्धी सभी काम विभाग के स्तर पर ही किये जाएँ। श्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि मौजूदा ज़रूरतों अनुसार सरकारी प्रिंटिंग सुविधा को अपग्रेड करने के लिए नयी मशीनरी और उपकरणों की खरीद प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाये जिससे सरकारी प्रैस, एस. ए. एस. नगर ( मोहाली) में अत्याधुनिक सहूलतों को यकीनी बनाया जा सके। 

यह सरकारी दस्तावेज़ों की गोपनीयता को बना कर रखने में भी सहायक होगा। कैबिनेट मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को बुनियादी ढांचा ज़रूरतें ख़ास कर नयी मशीनरी और उपकरण स्थापित करने के लिए इमारत और जगह की पहचान करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं है।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD