Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

इजरायल के राजदूत नाओर गिलॉन से मिलीं कंगना रनौत, कहा- 'इस युद्ध में आप जरूर विजयी होंगे'

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Tejas, Kangana Ranaut Israel, Kangana Ranaut News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Oct 2023

Last updated on: Oct 25, 2023, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में देश की जीत होगी।गौरतलब है कि, कंगना की राजदूत से मुलाकात उनकी आगामी फिल्म 'तेजस' की रिलीज से पहले हुई है। इस एक्शन ड्रामा में कंगना भारतीय वायु सेना अधिकारी तेजस गिल की मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन जी के साथ मुलाकात हुई। आज पूरी दुनिया, खासकर इजरायल और भारत, आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं।"'क्वीन' फेम एक्ट्रेस ने कहा, ''जब मैं रावण दहन के लिए दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि मुझे इजरायल के दूतावास जाना चाहिए और उन लोगों से मिलना चाहिए, जो आज के आधुनिक रावण और हमास जैसे आतंकवादियों को हरा रहे हैं। जिस तरह से छोटे बच्चों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है, वह दिल दहला देने वाला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में इजराइल विजयी होगा।''

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' और भारत के लड़ाकू विमान तेजस पर चर्चा की।अगली पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "मेरा दिल इजरायल के लिए दुखता है। हमारे दिल भी खून से लथपथ हैं। यहां भारत में इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन के साथ मेरी बातचीत है।"

नाओर ने एक्स पर भी लिखा, "कंगना रनौत से मुलाकात बहुत अच्छी रही, जो इजरायल को अपना समर्थन देने के लिए हमारे दूतावास में आईं। मैंने न केवल उनके प्रति... बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और हमारे भारतीय मित्रों के प्रति भी आतंकवाद के खिलाफ हमारी साझा लड़ाई में उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।''

कंगना की 'तेजस' आरएसवीपी द्वारा निर्मित, सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Kangana Ranaut , Kangana Ranaut Tejas , Kangana Ranaut Israel , Kangana Ranaut News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD