Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

राज्य में सड़क हादसों को घटाने के लिए पंजाब पुलिस लेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सहारा

पंजाब पुलिस ट्रैफ़िक विंग ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफ़िक प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए प्रमुख संस्थाओं के साथ किया ऐमओयू सहीबद्ध

AS Rai, Additional Director General of Police, ADGP Traffic, Road Safety and Traffic Research Centre, Rohan Verma, SAFE Society, Memoranda of Understanding, MOU, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2023

Last updated on: Oct 06, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार राज्य में सड़क सुरक्षा को बढ़ाने और ट्रैफ़िक प्रबंधन को और बेहतर बनाने के उद्देश्य के साथ एक और कदम उठाते हुये पंजाब पुलिस के ट्रैफ़िक विंग ने चार प्रसिद्ध संस्थाओं के साथ ऐमओयू (समझौता) सहीबद्ध किया है जिससे राज्य भर में और सुरक्षित और ज्यादा कुशल यातायात नैटवर्क को यकीनी बनाया जा सके। एस. ए. एस. नगर के पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफ़िक रिर्सच सैंटर में एक महत्वपूर्ण समागम के दौरान अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( ए. डी. जी. पी.) ट्रैफ़िक ए. एस. राए के नेतृत्व अधीन प्रमुख कंपनियाँ जिनमें मेप माई इंडिया, पंजाब आधारित सेफ सोसायटी, गुरूग्राम स्थित इंटोजी टेक प्राईवेट लिमटिड और जयपुर स्थित मुस्कान फाउंडेशन शामिल हैं, के साथ ऐमओयू सहीबद्ध किये गए। 

इस मौके पर मेप माई इंडिया के सीईओ-कम-कार्यकारी निर्देशक रोहन वर्मा, सेफ सोसायटी के चेयरपरसन रुपिन्दर सिंह, मुस्कान फाउंडेशन के ट्रस्टी शांतनू बसीन और इंटोज़ी के संस्थापक और सीईओ नरेश कुमार उपस्थित थे। यह अमल सड़क सुरक्षा और प्रभावशाली ढंग से अपराधियों को काबू करने के लिए समर्पित एक विशेष पुलिस टीम सड़क सुरक्षा फोर्स( ऐसऐसऐफ) की शुरुआत के मद्देनज़र किया गया है। 

ए. डी. जी. पी. ए. एस. राय ने बताया कि इन संस्थाओं के सांझे यत्न सुरक्षित सड़कें, ट्रैफ़िक के कुशल और बेहतर बंदोबस्त और पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए रास्ता साफ करेंगे। उन्होंने कहा, “हम सभी नागरिकों के लिए राज्य की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए वचनबद्ध हैं।’’उन्होंने कहा कि यह कंपनियाँ सड़क सुरक्षा और ट्रैफ़िक प्रबंधन रणनीतियों को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक जांच और ज्ञान सृजित करने का माहौल पैदा करेंगी। जबकि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग सड़क सुरक्षा को और मज़बूत करेगी और राज्य में ट्रैफ़िक कंट्रोल की दिशा में क्रांति लाने के लिए अनुकूलित वातावरण का निर्माण करेगा जिससे बेहतर ट्रैफ़िक का प्रबंधन करके दुर्घटनाओं को टाला जा सके। 

एडीजीपी ने कहा, “यह पहलकदमी न सिर्फ़ सड़क मौतों और हादसों को घटा कर सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण पैदा करेगी, बल्कि ट्रैफ़िक प्रबंधन, कंट्रोल, यातायात, सड़क सुरक्षा इंजीनियरिंग, इंटैलीजैंट ट्रांसपोर्ट हल, एम-पुलिसिंग, ई- पुलिसिंग और राज्य पुलिस को ट्रेनिंग के साथ और महारत की तरफ बढ़ावा देगी। उन्होंने आगे कहा इससे ट्रैफ़िक पैटर्नज़ और सड़क सुरक्षा सम्बन्धी चुनौतियों की गहरी समझ बढ़ेगी जिसके परिणामस्वरूप और ज्यादा प्रभावशाली हल ढूँढेंगे। 

उन्होंने कहा कि संयुक्त महारत और डेटा एक्सचेन्ज के द्वारा अप्लाईड रिर्सच को सुविधा मिलेगी, जिसका प्रयोग समाज के व्यापक लाभों के लिए खोजों को प्रसारित करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह सांझेदारी सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में नवीनता और नालेज शेयरिंग (ज्ञान-वितरण) को उत्साहित करेगा। पंजाब रोड सेफ्टी एंड ट्रैफ़िक रिर्सच सैंटर के डायरैक्टर डाः नवदीप असीजा ने कहा कि सड़क सुरक्षा में वैज्ञानिक नज़रिया लाने के लिए पंजाब पुलिस की यह एक और पहलकदमी है और इससे पंजाब पुलिस के ट्रैफ़िक विंग में डाटा- आधारित फ़ैसले लेने की क्षमता और बढ़ेगी। 

ज़िक्रयोग्य है कि हस्ताक्षरकर्ताओं ने 2021 से 2030 तक संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनोनीत ‘‘डीकेड आफ एक्शन आन रोड सेफ्टी’’ को पूर्ण समर्थन का वायदा भी किया है। 

पंजाब की सड़कों को सुरक्षित बनाने में संस्थाएं कैसे मदद करेंगी

मेप माई इंडियाः रियल-टाईम एडवाईज़रियां और नेविगेशन सेवाएं और महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि दुर्घटनाएँ, सड़कों के बंद होने और वीआईपी आवाजाही के बारे उचित जानकारी प्रदान करेगा। 

इंटोज़ी टेक : ट्रैफ़िक प्रबंधन को अनुकूल बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करने में सहायक होगा, एक सुरक्षित और अन्य ज्यादा कुशल सड़क नैटवर्क में योगदान डालेगा। 

सेफ सोसायटीः सड़क सुरक्षा आडिट करवाने, ब्लैक स्पॉटस की पहचान करने, और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने सम्बन्धी सुधार करने में सहयोग करेगा। 

मुस्कान फाउंडेशन : सड़क सुरक्षा शिक्षा और जागरूकता प्रोग्रामों, पुलिस कर्मचारियों के लिए सामर्थ्य निर्माण, तकनीकी सड़क सुरक्षा आडिट, ब्लैक स्पॉट पहचान, और सुधार के कामों में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी।

 

Tags: AS Rai , Additional Director General of Police , ADGP Traffic , Road Safety and Traffic Research Centre , Rohan Verma , SAFE Society , Memoranda of Understanding , MOU , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD