Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये

स्वतंत्रता संग्राम और आधुनिक भारत के निर्माण में दोनों नेताओं की भूमिका को सराहा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 02 Oct 2023

Last updated on: Oct 02, 2023, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये। महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि भेंट करते हुये भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्र पिता का जीवन, दर्शन और बलिदान हमेशा प्रकाश स्तंभ की तरह प्रकाशमान रहेंगे और हम सभी को समाज, राज्य और देश की निष्काम सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। 

उन्होंने लोगों को समान समाज का निर्माण करने के लिए महात्मा गांधी जी की तरफ से दिखाऐ शांति और अहिंसा के दर्शन पर चलने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को एक जन आंदोलन में तबदील किया जिससे देश को बर्तानवी साम्राज्यवाद के चुंगल से मुक्त करवाया गया।

पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी विश्व नेता थे जिन्होंने अहिंसा की अपनी विचारधारा के द्वारा आज़ादी की लड़ाई जीती। उन्होंने कहा कि गांधी जी एक महान राजनेता और महान सख्शियत थे, जिन्होंने प्यार, शांति और अहिंसा के अपने दर्शन का प्रचार करने के लिए दुनिया भर की यात्रा की। 

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लोग महात्मा गांधी जी की विचारधारा के प्रशंसक और पैरोकार हैं। लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धा-सुमन भेंट करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री ने उनको भारतीय राजनीति का एक ऐसा प्रकाश स्तंभ बताया जिसने भारत को अनाज उत्पादन में आत्म निर्भर बनाने के लिए मुख्य केंद्र के तौर पर काम किया। 

उन्होंने कहा की लाल बहादुर शास्त्री जी की तरफ से दिया गया ‘‘जय जवान, जय किसान’’ का नारा हमेशा हमारा मार्गदर्शन करने सहित भारत को एक आत्म-निर्भर और सुरक्षित राष्ट्र के तौर पर आगे बढ़ाने में मदद करता रहेगा। लोगों को पूर्व प्रधानमंत्री की तरफ से प्रचारित किये गयेस्वै-अनुशासन, समर्पण और सख़्त मेहनत के मूल्यों को ग्रहण करने का न्योता देते हुये भगवंत सिंह मान और अरविन्द केजरीवाल ने कहा की लाल बहादुर शास्त्री जी ईमानदारी, नैतिकता और सादगी के प्रतीक थे और अपने देश के सर्वांगीण विकास और खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए जोश के साथ काम करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और स्थानीय एमएलए अजीतपाल सिंह कोहली भी मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD