Saturday, 09 December 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने का आह्वान मुख्यमंत्री का फरीदकोट निवासियों को तोहफ़ा; 55.80 करोड़ रुपए के अहम प्रोजैक्ट लोगों को किये समर्पित और कई प्रोजेक्टों के नींव पत्थर रखे 'आप' पंजाब ने केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के संसद में पंजाब पर दिए बयान की निंदा की हिमाचल सरकार सभी गारंटियां चरणबद्व तरीके से करेगी पूरा : जगत सिंह नेगी आम जनता तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान विश्व विख्यात गायक सरदुल सिकंदर की पत्नी अमन नूरी का वीरेश शांडिल्य ने किया जोरदार स्वागत जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता करेंगी बॉर्डर 2 का निर्देशन, सनी देओल और आयुष्मान खुराना के साथ 2024 से होगी फिल्म की शूटिंग शूरू अटल डुल्लू ने सभी प्रमुख स्वास्थ्य सुविधाओं के पूर्ण संचालन हेतु कदम उठाने पर ज़ोर दिया सलाहकार राजीव राय भटनागर ने जम्मू संभाग के जीएमसी, जिला अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की कृषि क्षेत्र हमारी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है : अटल डुल्लू मंडलायुक्त रमेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक ने गणतंत्र दिवस 2024 की तैयारियों की समीक्षा की धीरज गुप्ता ने बडगाम में जनता दरबार लगाया, स्थानीय मुद्दों का जायज़ा लिया एफसीआई जम्मू को जल्द ही इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के रूप में अपग्रेड किया जाएगा- सौरभ भगत डीडीसी ने रियासी जिले में प्रमुख विकास परियोजनाओं पर काम की प्रगति की समीक्षा की कठुआ में सशस्त्र सेना झंडा दिवस देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया डोडा में सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया उपायुक्त राजौरी ने समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत 3 मामलों को मंजूरी दी लोगों को 10 दिसंबर से घर बैठे मिलेंगी 43 नागरिक सेवाएं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सिंचाई के लिए ट्रीटेड पानी का प्रयोग दोगुना करने का लक्ष्य पंजाब में 1150 करोड़ से बदलेगी फोकल पवाइंटों की नुहार: अनमोल गगन मान

 

खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री द्वारा तैयारियों का जायज़ा

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Sep 2023

 

पहली अक्तूबर से शुरू हो रहे खरीफ मंडीकरण सीजन(के.एम.एस.) 2023-24 के दौरान मंडियों में अपनी धान की फ़सल बेचने के लिए आने वाले तकरीबन 8 लाख से अधिक किसानों के लिए आरामदायक हालात सुनिश्चित बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा सभी पुख़्ता प्रबंध कर लिए गए हैं।  

 राज्य भर में 1806 मंडियाँ स्थापित की गई हैं और चावल मिलों को कम्प्यूट्राईज़्ड जी.पी.एस. सिस्टम के द्वारा इन मंडियों के साथ जोड़ा गया है। खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 सम्बन्धी तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज यहाँ अनाज भवन में डिप्टी डायरेक्टरों, डी.एफ.एस.सीज और अन्य सीनियर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि खरीद के दौरान किसानों और अन्य हितधारकों जैसे कि आढतियों को किसी किस्म की दिक्कत पेश न आए और समय पर फ़सल की लिफ्टिंग और पहले दिन से किसानों के खातों में सीधी अदायगी सुनिश्चित बनाई जाए।   

मंत्री ने आगे बताया कि हरेक मंडी में किसानों की बायो-मैट्रिक प्रणाली के द्वारा प्रामाणिकता की जाएगी और सभी प्रबंधों पर नजदीकी नजऱ रखने के लिए हरेक मंडी के लिए एक नोडल अफ़सर नियुक्त किया जाएगा।  श्री कटारूचक्क ने कहा कि किसी भी चावल मिल को खरीद केंद्र नहीं बनाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि कस्टम मिल्ड राइस ( सी.एम.आर.) रखने वाले कारटेज ठेकेदारों के साथ-साथ मिल्लरों के लिए भी यह अनिवार्य होगा कि वह अपने पास उपलब्ध मात्रा संबंधी बताएं। उन्होंने वाहन ट्रेकिंग सिस्टम को सुचारू ढंग से लागू करने के लिए भी हिदायत की। इसके अलावा ऑनलाइन गेट पास विधि का भी प्रयोग किया जाएगा।  यह बताते हुए कि बारदाने का उचित संख्या में प्रबंध किया गया है, मंत्री ने कहा कि इस बार 480 नयी चावल मिलें अलॉटमैंट पड़ाव के लिए पात्र बन गई हैं। समूची खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता की वकालत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने चेतावनी दी कि किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।   

अधिक जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि इस बार खरीद का लक्ष्य 182 लाख मीट्रिक टन ( एल.एम.टी.) निर्धारित किया गया है और इसके साथ ही धान के खरीद सीजन के लिए आर.बी.आई. द्वारा 37,625. 68 करोड़ रुपए की नकद ऋण सीमा ( सी.सी.एल.) को मंजूरी दी गई है।  उन्होंने कहा कि सभी संभावित स्थानों पर नाके लगाए जाएँ, जिससे अन्य राज्यों से आने वाले धान को पंजाब की मंडियों में बेचने से रोका जा सके। 

उन्होंने डी.एफ.एस.सी. को कहा कि के.एम.एस. 2023-24 में बेहतर प्रदर्शन दिखाने वाले डी.एफ.एस.सीज को आर.एम.एस. 2023-24 की तरह सम्मानित किया जाएगा। राशन कार्डों के मुद्दे पर मंत्री ने कहा कि विजीलैंस समिति के सदस्यों के संपर्क नंबर और सारी अपेक्षित जानकारी वैरीफिकेशन के लिए ऑनलाइन अपलोड की जाए। 

जि़क्रयोग्य है कि राशन कार्डों के सम्बन्ध में सर्वेक्षण प्रक्रिया के हिस्से के रूप में जमा करवाए गए फार्मों की पड़ताल के लिए फील्ड स्तर पर विजीलैंस समितियों का गठन किया गया है। इस मौके पर अन्यों के अलावा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर घनश्याम थोरी, ज्वाइंट डायरैक्टर डॉ. अंजुमन भास्कर और समूह डी.एफ.एस.सीज उपस्थित थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD