Saturday, 18 May 2024

 

 

खास खबरें सीएम भगवंत मान ने करतारपुर में किया जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए प्रचार, बोले- 1 जून को झाड़ू से करनी है सफाई मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान स्थापित होंगे अमृतसर में स्थापित : गुरजीत सिंह औजला शिअद को लगा एक और झटका! होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र में आप को मिली बढ़त राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान के दौरान आर्थिक उत्थान और किसानों के समर्थन का वादा किया मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्गने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन व्यय बैठक की पंजाब की प्रगति के रास्ते में बढ़ती अपराध दर और ड्रग माफिया बड़ा रोड़ा : विजय इंदर सिंगला जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वाति मालीवाल प्रकरण में मनीष तिवारी की चुप्पी कांग्रेस के न्याय की खोल रही है पोल-संजय टंडन पंजाब के हितों की रक्षा के लिए भाजपा जरूरी: अरविंद खन्ना गुरजीत औजला ने लोपोके में विशाल जनसमूह को संबोधित किया पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा लोकसभा चुनाव में मेरी जीत का मुख्य आधार बनेगा पटियाला वासियों का भरोसाः परनीत कौर मुख्यमंत्री बताएं कि उनकी सरकार नहरी पटवारियों को यह दिखाने के लिए काल्पनिक एंट्रियां करने को क्यों मजबूर कर रही कि नहर का पानी पंजाब के सभी खेतों में पहुंच रहा हैःशिरोमणी अकाली दल विरासत भी और विकास भी यह हैं मोदी सरकार की गारंटी, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जन जागरण भाजपा की देन : कंगना रंनौत एक महीने से भी कम समय में किसानों का कर्ज माफ हो जाएगा : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अमृतसर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की मीटिंग प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की अम्बाला शहर रैली से पहला ही चुनाव लड़ रही बंतो कटारिया के हौसले बुलंद निर्दलीय उम्मीदवार शकील मुहम्मद ने इंडिया अलायंस के उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में नामांकन पत्र वापस लिया हीरामंडी के वीडियो सॉन्ग "मासूम दिल है मेरा" के रिलीज पर ऋचा चड्ढा भावुक होकर बोलीं सात करोड़ का है उर्वशी रौतेला का कान्स कस्टम गाउन

 

स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा

बुढ्ढे नाले की सफ़ाई के लिए ‘आप’ सरकार की वचनबद्धता को दोहराया

Balkar Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 25 Sep 2023

बुढ्ढे नाले की सफ़ाई के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने सोमवार को शहर के दौरे के दौरान सूबा की सफ़ाई के लिए चल रहे 650 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट का जायज़ा लिया।कैबिनेट मंत्री ने अपने दौरे के दौरान 225 एम.एल.डी. सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी.) जमालपुर, सुंदर नगर में इंटरमीडिएट पम्पिंग स्टेशन और बहादरके टेक्स्टाईल इंडस्ट्री के कॉमन ऐफलूऐंट ट्रीटमेंट प्लांट (सी.ई.टी.पी.) का दौरा किया।   

विधायक दलजीत सिंह भोला गरेवाल, विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी, स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अजोए शर्मा, लोकल बॉडीज विभाग के डायरैक्टर ऊमा शंकर गुप्ता, पंजाब जल सप्लाई और सीवरेज बोर्ड (पी.डब्ल्यू.एस.एस.बी.) के सी.ई.ओ. मालविन्दर सिंह जग्गी, नगर निगम कमिश्नर सन्दीप ऋषि, अतिरिक्त कमिश्नर परमदीप सिंह और पी.पी.सी.बी. के अधिकारी भी अलग- अलग स्थानों के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ उपस्थित थे।  

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी और सी.ई.टी.पी के दौरे के दौरान अधिकारियों और उद्योगपतियों के साथ मीटिंगें भी की। इसका उद्देश्य बुढ्ढे नाले की सफ़ाई करने के लिए प्रोजैक्ट को तेज करना और उद्योग की समस्याएँ, यदि कोई हैं, को हल करना था। कैबिनेट मंत्री ने रंगाई उद्योग को भी अपील की कि वह बुढ्ढे नाले में प्रदूषण के स्तर को घटाने के लिए अधिकारियों का सहयोग करें।   

 कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बुढ्ढे नाले की सफ़ाई को यकीनी बनाने और उद्योग की समस्याओं को हल करने के लिए शहर के विधायकों, अधिकारियों और उद्योगपतियों की एक समिति भी बनाई जायेगी। यदि ज़रूरत पड़ी तो शहर में और सी.ई.टी.पी. भी लगाए जाएंगे। बुढ्ढे नाले की सफ़ाई के लिए कौन से कदम उठाए जाने हैं, इस संबंधी विचार-विमर्श करने के लिए आने वाले समय में समिति की मीटिंग भी की जायेगी।   

 कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि बुढ्ढे नाले की सफ़ाई का प्रोजैक्ट मुख्यमंत्री भगवंत मान के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है और ‘ बुढ्ढे नाले’ को फिर सुरजीत करने के लिए हर अपेक्षित कदम उठाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ‘ बुढ्ढे नाले’ को साफ़ करने के लिए वचनबद्ध है। अधिकारियों को इस प्रोजैक्ट में तेज़ी लाने और इसको जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। ‘ बुढ्ढे नाले’ को साफ़ करने के चल रहे प्रोजैक्ट की राज्य स्तर पर भी लगातार निगरानी की जा रही है।

 

Tags: Balkar Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD