Tuesday, 30 April 2024

 

 

खास खबरें विशाल महिला सम्मलेन मौलीजागरां में प्रिया टंडन ने संजय टंडन के लिए मांगे वोट स्वतंत्रता के 65 वर्ष बाद भी 18000 गांवों में नहीं थी बिजली,यहां मोदी ने की युद्धस्तर पर शुरुआत : संजय टंडन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व स्तर पर भारत की स्थिति में किया सुधार किया : परनीत कौर व्यापारियों का हाथ गुरजीत सिंह औजला के साथ बीजेपी का जहाज ऑल टाइम हाई है और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही है - पूर्व गृह मंत्री अनिल विज पंजाब में 2024 की सबसे बड़ी हेरोइन खेप ज़ब्त: पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश; 48 किलो हेरोइन, 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत तीन मैंबर काबू प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ सीजीसी लांडरां ने नेशनल लेवल हैकफेस्ट24 का रीजनल राउंड किया होस्ट संगरूर की समझदार जनता बाहरी उम्मीदवारों और अन्य पार्टियों को सबक सिखाएगी: मीत हेयर PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ

 

सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

विधान सभा में आपदा राहत और पुनर्वास के मुद्दे पर होगी बात : जयराम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 17 Sep 2023

नेता प्रतिपक्ष जयाराम ठाकुर ने विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। सर्वदलीय बैठक में सदन को सुचारू रूप से संचालित करने पर परस्पर परिचर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश आपदा की चपेट में हैं। इस बार के विधान सभा सत्र में आपदा और राहत के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश को बहुत क्षति हुई है। लोगों के घर, दुकान, फसलें, बाग़ान और खेत बुरी तरह बर्बाद हुए हैं। बहुत से लोगों की दुःखद मृत्यु भी हुई है। इस बार के सत्र में आपदा प्रभावितों के राहत और पुनर्वास के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा की वजह से लोगों को आपदा राहत शिविरों में रहना पड़ा। सरकार समय पर सड़कें खोलने में नाकाम रही। सड़कें बंद होने की वजह से किसानों-बाग़वानों का बहुत नुक़सान हुआ। फल और सब्जियां सड़ गयीं। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा में अपना घर और ज़मीन खो चुके लोगों को सरकार घर के बदले घर और ज़मीन के बदले ज़मीन दे। जिससे लोग अपना घर बना सकें, अपना रोज़गार कर सकें। आपदा को आए भी दो महीनें से ज़्यादा का समय बीत चुका है लेकिन सरकार अभी तक पुनर्वास की दिशा में कोई कदम नहीं उठा पाई है। अभी तक आपदा प्रभावितों को देने के लिए ज़मीन भी चिन्हित नहीं की जा सकी है। सरकार को यह समझना चाहिए राहत शिविरों में एक-एक दिन भारी होता हैं। लोगों का सब्र जवाब दे चुका है।  

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी प्रदेश भर की सड़कें भी बहाल नहीं हो पाई हैं। बिजली-पानी की व्यवस्था भी बहाल नहीं हो पाई है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार बने दस महीनें हो गये हैं। कांग्रेस ने चुनाव के समय दस गारंटिया दी थी। अब उसके बारे में सरकार बात नहीं कर रही है। उनकी गारंटियों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। अब बहुत दिन हो गए हैं। जनता चौराहों पर खड़े होकर इनका इंतज़ार कर रही है। अब गारंटिया पूरी करने का समय है। सरकार अपनी सभी गारंटियों को कब तक पूरा कर रही है। यह बात  प्रदेश के लोगों को बताए। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD