Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने 12.28 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 17 व 22 में सडक़ निर्माण कार्य करवाए शुरु

कहा, शहर में आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने व शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर चलते रहेंगे प्रोजैक्ट

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 Sep 2023

Last updated on: Sep 05, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने 12.28 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 17 व वार्ड नंबर 22 में सडक़ निर्माण कार्यों की शुरुआत करने के दौरान कहा कि होशियारपुर में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि हर वार्ड की प्रमुख समस्या को पहले के आधार पर हल किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 17 में 5.67 लाख रुपए व वार्ड नंबर 22 में 6.61 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की शुरुआत करवाई गई है। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शुरु  किए गए कार्य को पूरी गंभीरता से संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान ढीली कारगुजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इस लिए पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाई जाए, ताकि जनता को समय पर व निरंतर अलग-अलग सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके। 

उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे खुद जाकर सभी कार्यों का जायजा लेंगे व स्पेशल टीम से भी कार्यों की चैकिंग करवाई जाएगी।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि अन्य विकास प्रोजैक्टों को भी तय समय पर शुरु किया जाएगा और होशियारपुर के विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी व आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की हर छोटी से बड़ी समस्या का निर्धारित समय में हल किया जाएगा। 

इस मौके पर पार्षद मंजीत कौर, पार्षद कुलदीप सिंह धामी, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD