Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

पंजाब ने दक्षिणी मालवा के जिलों में नहरी पानी की सिंचाई के लिए नई नहर बनाने की योजना बनाई

मीत हेयर ने राजस्थान के जल संसाधन मंत्री मालवीया के साथ की बैठक, मालवीया ने राजस्थान फीडर के साथ राजस्थान की जगहों में नई नहर बनाने की माँग पर सहमति जताई

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Aug 2023

Last updated on: Aug 25, 2023, 00:00 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने शुक्रवार को राजस्थान के जल संसाधन मंत्री महेंद्राजीत सिंह मालवीया के साथ मुलाकात की। मीत हेयर ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब की टेलों तक नहरी पानी पहुँचाने के लिए प्रगतिशील फ़ैसला लिया गया है कि राजस्थान फीडर नहर के साथ राजस्थान की जगहों पर केवल पंजाब के लिए नई नहर बनाई जाए।  

मीत हेयर ने बताया कि आज की बैठक के दौरान राजस्थान के समक्ष पंजाब सरकार द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि पंजाब के दक्षिणी मालवा के चार जिलों फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और फरीदकोट में नहरी पानी की कमी को पूरा करने के लिए राजस्थान फीडर नहर के साथ राजस्थान की जगहों पर नयी नहर बनाई जाए, जिससे पंजाब के इन इलाकों को अपेक्षित नहरी पानी मिल सके। 

पंजाब की इस माँग पर राजस्थान ने सहमति जताते हुए सैद्धांतिक मंजूरी दी और कहा कि पंजाब सरकार द्वारा इस सम्बन्धी लिखित प्रस्ताव भेजा जाए।मीत हेयर ने कहा कि इस सम्बन्धी उन्होंने अपने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जल्द प्रस्ताव तैयार करके राजस्थान सरकार को भेजने के लिए कहा, जिससे मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की पंजाब की टेलों तक नहरी पानी पहुँचाने की वचनबद्धता को पूरी निष्ठा से पूरा किया जाये। 

उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान राजस्थान द्वारा अधिक पानी की माँग पर पंजाब सरकार द्वारा असमर्थता ज़ाहिर करते हुए यह स्पष्ट किया गया कि राजस्थान को अधिक पानी देने के लिए हरीके में पानी का स्तर बढ़ाना पड़ेगा, जिससे पिछला दोआबा क्षेत्र भारी बाढ़ की चपेट के अधीन आ जायेगा। मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह संभव नहीं। इस मौके पर प्रमुख सचिव जल संसाधन कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD