Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेनेगल गणराज्य के राष्ट्रपति मैकी सॉल के साथ बैठक

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Macky Sall, Johannesburg, South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोहान्सबर्ग (साउथ अफ्रीका) , 24 Aug 2023

Last updated on: Aug 24, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 24 अगस्त 2023 को जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर सेनेगल गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री मैकी सॉल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा, खनन, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, रेलवे, क्षमता निर्माण, संस्कृति और दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर सार्थक चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ में भाग लेने और पिछले साल अफ्रीका संघ में उनके मजबूत नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति सॉल की सराहना की। राष्ट्रपति सॉल ने चंद्रयान मिशन की सफलता पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और जी 20 में अफ्रीकी संघ की स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने विकासशील विश्व की प्राथमिकताओं का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और भारत की अध्यक्षता में आगामी जी 20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Macky Sall , Johannesburg , South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD