Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

हरजोत सिंह बैंस सहित मैरीटोरियस स्कूल इस ऐतिहासिक पल के बने गवाह

शिक्षा मंत्री और सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और देश को दी बधाई

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 23 Aug 2023

चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का बहुत ही बेसब्री से इंतज़ार था और आज इस गौरवमयी क्षण के मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पंजाब के सरकारी स्कूलों के होनहार विद्यार्थियों के साथ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वेज्ञानिकों और देश निवासियों को इस ऐतिहासिक पल की बधाई दी।

इस गौरवमयी पल का इन्तज़ार करते हुए इस अभिलाषी मिशन के लिए अपनी शुभकामनाएँ भेजने के लिए राज्य भर के सरकारी स्कूलों में सुबह से ही होनहार विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाने, नारे लिखने, पेंटिंग बनाने में हिस्सा लिया। स्कूलों के आसपास इसरो के लिए ज़ोरदार विचार-विमर्श और दिली संदेशों को प्रकटाते हुए भावों की एक लहर जैसी छाई थी।

यह मिशन एक ऐतिहासिक मील पत्थर के तौर पर रेखांकित करता है क्योंकि इसका उद्देश्य उस अनजाने क्षेत्र में सबसे पहले उतरना है, जो अपने छायादार गड्ढों के लिए जाना जाता है और जिस पर पानी होने की संभावना मानी जा रही है।विद्यार्थियों में उत्साह सांझा करते हुए शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ‘चंद्रयान-3’ की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग से पूरा पंजाब खुश है और हम अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

चंद्रयान-3 को इसरो श्रीहरिकोटा से जुलाई को लांच किया गया था। 14 अंतरिक्ष यात्रियों की दिन-रात की मेहनत स्वरूप 40 दिनों की लम्बी यात्रा के बाद अब यह चंद्रमा पर पहुँच गया है।विद्यार्थियों के अंदरूनी उत्साह के बारे बोलते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक परिदृश्य को दर्शाते हुये पोस्टर, पेंटिंग और क्विज़ मुकाबले पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में करवाए गए हैं और विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने पर बधाई देने के लिए इन मुकाबलों में उत्साह से हिस्सा लिया।

इन नौजवानों के मन में से निकली शुभकामनाएँ शाम की रौनक और बढ़ा रही हैं।स्कूलों में दिन भर चल रहे समागमों में विद्यार्थियों ने अपना उत्साह का व्यक्त करते हुये कहा कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने वाली इस ऐतिहासिक घटना ने उनके मन में बेहद गर्व और जोश भर दिया है। विद्यार्थियों ने कहा कि हम इस ऐतिहासिक उपलब्धि को देखने के लिए उत्सुकता से इन्तज़ार कर रहे थे और हम सभी को अपने वैज्ञानिकों पर बहुत गर्व है।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD