Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

आज ऐसे लोग प्रदेश पर राज कर रहे हैं जिनका समाज और घर गृहस्थी से कोई लेना देना नहीं है : अर्जुन चौटाला

‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को जिला यमुनानगर के हलका रादौर के गांव दामला से शुरू हुई और गांव रत्नगढ नन्दपुर, धौडंग, जुब्बल, कांजनू, रादौर, रादौरी, चमरोडी, नागल दोहली चौंक, मनसुरपुर, छारी और बसन्तपुर होते हुए गांव खेडी लक्खा सिंह पहुंची

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

यमुनानगर , 18 Aug 2023

Last updated on: Aug 18, 2023, 00:00 IST

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 167वें दिन जिला यमुनानगर के हलका रादौर के गांव दामला से शुरू हुई और गांव रत्नगढ नन्दपुर, धौडंग, जुब्बल, कांजनू, रादौर, रादौरी, चमरोडी, नागल दोहली चौंक, मनसुरपुर, छारी और बसन्तपुर होते हुए गांव खेडी लक्खा सिंह पहुंची। परिवर्तन पदयात्रा की अगुवाई कर रहे इनेलो के युवा नेता अर्जुन चौटाला का लोगों ने पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

परिवर्तन यात्रा के रादौर पहुंचने पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि अब तक लगभग 3500 कि.मी. की यात्रा पूरी हो चुकी है। इस यात्रा के दौरान जहां भी गए प्रदेश के लोगों की एक ही आवाज है, और वो आवाज है परिवर्तन और न्याय की। वो आवाज महिलाओं और युवाओं की, कर्मचारियों और मजदूरों की है जो आज मौजूदा भाजपा-जजपा सरकार से बेहद परेशान हैं। 

आज भाजपा गठबंधन सरकार से कोई भी वर्ग खुश नहीं है और पूरा प्रदेश कह रहा है कि परिवर्तन होना चाहिए। आज ऐसे लोग प्रदेश पर राज कर रहे हैं जिनका समाज और घर गृहस्थी से कोई लेना देना नहीं है। अर्जुन चौटाला ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में सिर्फ दो लोगों को देखा है जिन्होंने किसानों के लिए त्याग करते हुए विधायक पद से इस्तीफा दिया है। पहला जब न्याय युद्ध की शुरूआत हुई थी जब चौ. देवीलाल ने इस्तीफा दिया था या फिर 2021 में अभय चौटाला ने किसानों की लड़ाई के लिए इस्तीफा दिया था। 

2021 के किसान आंदोलन का इतिहास उठा कर देख लो अभय चौटाला के अलावा एक भी नेता ऐसा नहीं है जिसने अपनी कही हुई बात को पूरा करके किसानों के बीच बैठने की हिम्मत की हो। ये हमारा सौभाग्य है कि इनेलो का सेनापति अभय चौटाला है। सच्चाई यह है कि पूरे प्रदेश के लोगों का मानना है कि विकल्प के तौर पर अगर कोई है तो वो केवल और केवल चौ. अभय चौटाला हैं। अभय चौटाला वो व्यक्ति हैं जो अपनी कही हुई बात को पूरा करते हैं।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD