Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के पोर्टल की शुरुआत

इच्छुक खिलाड़ी खेल मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए www.khedanwatanpunjabdia.com पर कर सकते हैं आवेदन

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Independence Day 2023 , 77th Independence Day 2023, Independence Day India, Indian Flag, Har Ghar Tiranga, 15 august 2023
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 15 Aug 2023

Last updated on: Aug 15, 2023, 00:00 IST

राज्य में खेलों को प्रफुल्लित करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज नये पोर्टल  www.khedanwatanpunjabdia.com की शुरुआत की, जिसके साथ इसी महीने की 29 तारीख़ से शुरू होने जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।  

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समागम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साल करवाई ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ को लोगों ने बहुत स्वीकृति दी थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि इस खेल समारोह में छह अलग-अलग उम्र वर्गों में तीन लाख से अधिक खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया है। 

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन खिलाडिय़ों ने 30 खेल कैटागेरियों में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर के अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल भी यह खेल मुकाबले 29 अगस्त से शुरू होंगे, जिसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी इस पोर्टल पर ऑनलाईल आवेदन कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि इस बार पाँच नयी खेल साईकलिंग, घुडसवारी, रगबी, वुशू और वॉलीबॉल शूटिंग भी शामिल की गई हैं, जो राज्य में खेल को और अधिक प्रफुल्लित करने के लिए सरकार का विनम्र सा प्रयास है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल सृजन करने के लिए सरकार हर संभव यत्न कर रही है, जिससे नौजवानों की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जा सके।  

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह खेल इस दिशा की ओर रचनात्मक कदम है, क्योंकि यह खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उपयुक्त मंच प्रदान कर रही हैं। भगवंत सिंह मान ने ज़ोर देकर कहा कि यह खेल राज्य सरकार को खिलाडिय़ों की ख़ूबियाँ और कमज़ोरियों की पहचान करने में भी मदद करेंगी, जोकि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए उनको तैयार करने के लिए लाभप्रद सिद्ध होंगी। 

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार राज्य में खेल को प्रसिद्ध बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही, क्योंकि यह खेल राज्य की तरक्की और यहाँ के लोगों की खुशहाली में अहम रोल निभा सकती हैं।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Independence Day 2023 , 77th Independence Day 2023 , Independence Day India , Indian Flag , Har Ghar Tiranga , 15 august 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD