Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मीत हेयर द्वारा कमर्शियल खनन साइटें शुरू करने के लिए 20 सितम्बर तक सब कार्रवाईयां मुकम्मल करने के निर्देश

भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों को सस्ती कीमतों पर अपेक्षित रेत मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Aug 2023

Last updated on: Aug 08, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य निवासियों को सस्ती कीमतों पर अपेक्षित रेत मुहैया करवाने और ग़ैर कानूनी खनन गतिविधियां मुकम्मल ख़त्म करने के दिए निर्देशों पर चलते हुये खनन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने विभाग को सार्वजनिक खदानों के लिए और नये स्थान तलाशने और 20 सितम्बर तक कमर्शियल खदानें शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

आज यहाँ पंजाब भवन में विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुये खनन मंत्री ने कहा कि लोगों को सस्ती कीमतों पर अपेक्षित रेत मुहैया करवाने के लिए राज्य सरकार वचनबद्ध है। 67 कमर्शियल खदानों वाले 40 कलस्टरों को शुरू करने की मंजूरियों के लिए सभी ज़रूरी कार्रवाईयां मानसून सीजन तक मुकम्मल कर ली जाएँ जिससे 20 सितम्बर से इनको शुरू किया जा सके। 

40 कलस्टरों की नीलामी में से अब तक 32 कलस्टरों के लिए टेक्निकल बोली हो चुकी है और वित्तीय बोली अभी रहती है। सरकार द्वारा सार्वजनिक और कमर्शियल दोनों खदानों से लोगों को 5.50 रुपए प्रति क्यूबक फुट की कीमत अनुसार रेत दिया जा रहा है। मीत हेयर ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री की तरफ से अब तक 60 सार्वजनिक खदानें राज्य निवासियों को समर्पित की गई हैं और 13 और नयी सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू करने की तैयारी है। 

उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि अतिरिक्त सार्वजनिक खदानें खोलने के लिए नये स्थान तलाशे जाएं जिससे लोगों की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके। इस सम्बन्धी मंजूरियों के काम में तेज़ी लाई जाये। पैंडिंग पड़ी वातावरण मंजूरियां तुरंत ली जाएँ। मीत हेयर ने विभाग के अधिकारियों को कहा कि ग़ैर-कानूनी खनन गतिविधियों को मुकम्मल रोकने के लिए मुहिम और तेज़ की जाएँ। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। 

उन्होंने कहा कि चैकिंग के काम को और कारगार बनाने के लिए ड्रोन सेवाएं ली जाएँ और पायलट प्रोजैकट के तौर पर रूपनगर जिले से शुरुआत की जाये। उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल 2022 से 4 अगस्त 2023 तक ग़ैर कानूनी खनन सम्बन्धी 716 केस दर्ज किये गए हैं। खनन मंत्री ने आगे बताया कि एच. डी. एफ. सी. बैंक के कॉर्पोरेट सामाजिक ज़िम्मेदारी ( सी. एस. आर.) फंडों में से चैक पोस्टों पर हाईटेक कैमरे लगाए जा रहे हैं। मीटिंग में विभाग के सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर डी. पी. एस. खरबन्दा, चीफ़ इंजीनियर एच. एस. महिन्दीरत्ता के इलावा एस. इज़ और समूह जिलों के ऐक्सियन उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD