Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब सरकार द्वारा फर्जी अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट का किया गया पर्दाफाश: दो और सर्टीफिकेट किए रद्द- डा. बलजीत कौर

कहा, मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के हितों की रक्षा करने के लिए निरंतर कार्यशील

Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jul 2023

Last updated on: Jul 26, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित जातियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्यशील है। सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि श्री बलविन्दर कुमार पुत्र श्री चमन लाल निवासी ममदोट, जि़ला फिऱोज़पुर और श्रीमती जसवीर कौर पुत्री श्री केहर सिंह, हिंदी मिस्ट्रैस, सरकारी मिडल स्कूल जंडपुर, जि़ला एस.ए.एस. नगर का फर्जी अनुसूचित जाति सर्टीफिकेट सरकार स्तर पर गठित राज्य स्तरीय सकरूटनी समिति ने रद्द कर दिया है। 

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि श्री जसवीर सिंह पमाली मैंबर कोर समिति श्री गुरु रविदास फैडरेशन, गाँव पमाली, जि़ला लुधियाना द्वारा पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पास शिकायत की गई थी कि जि़ला फिऱोज़पुर ममदोट के निवासी बलविन्दर कुमार ने अनुसूचित जाति का फर्जी सर्टीफिकेट बनाया है। 

इस आधार पर उसने बी.एससी( कृषि) की डिगरी और गुरू अंगद देव यूनिवर्सिटी आफ वेटनरी सायंसज़ लुधियाना में नौकरी प्राप्त की हुई है। इसके इलावा बलवीर सिंह पुत्र श्री निर्मल सिंह गाँव आलमपुर डाकघर कोली जि़ला पटियाला ने पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पास शिकायत दर्ज करवाई थी कि जि़ला एस.ए.एस. नगर के गाँव जंडपुर के सरकारी मिडल स्कूल की हिंदी मिस्ट्रैस श्रीमती जसवीर कौर ने जट्ट सिक्ख जाति से संबंधित होने के बावजूद अनुसूचित जाति का सर्टिफिकेट बनवाया है। 

मंत्री ने आगे बताया कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने इन शिकायतों को जांच के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता विभाग को भेजा था। उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय सकरूटनी समिति ने विजीलैंस सैल की रिपोर्ट पर विचार करते हुए श्री बलविन्दर कुमार और श्रीमती जसवीर कौर के अनुसूचित जाति के सर्टीफिकेट फर्जी होने की पुष्टि हुई है और इसे रद्द करने का निर्णय किया गया है। 

मंत्री ने बताया कि विभाग ने फिऱोज़पुर के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिख कर श्री बलविन्दर कुमार के अनुसूचित जाति सर्टीफिकेट नंबर 471 तारीख़ 14. 01. 1993 और एस.ए.एस. नगर के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिख कर श्रीमती जसवीर कौर के अनुसूचित जाति सर्टीफिकेट नंबर 151 तारीख़ 20. 07. 1990 को रद्द और ज़ब्त करने के लिए कहा गया है।

 

Tags: Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD