Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बाढ़ के कारण उपजी स्थिति से निपटने के लिए 62.70 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा

सिर्फ़ सड़कों और पुलों की मुरम्मत के लिए ही 11 करोड़ रुपए के फंड जारी

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 17 Jul 2023

Last updated on: Jul 17, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ के कारण उपजी स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग जिलों को 62.70 करोड़ रुपए के फंड जारी कर दिए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुये राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि यह राशि जल सप्लाई स्कीमों की मुरम्मत के लिए, बाढ़ के कारण प्रभावित सड़कों और पुलों की मुरम्मत के लिए, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने के लिए, बाढ़ वाले इलाकों में पीने वाले पानी के प्रबंध के लिए, बेज़ुबान पशुओं की संभाल और उनके चारे का प्रबंध करने के लिए दी गई है।

जिम्पा ने विस्तार में बताया कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से घोषित 71.50 करोड़ रुपए की राशि में से पंजाब के सभी डिप्टी कमीशनरों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राहत फंड के तौर पर 62.70 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस राशि में से अमृतसर ज़िले को 1.50 करोड़ रुपए, होशियारपुर, बठिंडा, बरनाला, मानसा, पठानकोट, मलेरकोटला और फरीदकोट को 1-1 करोड़ रुपए, फ़िरोज़पुर को 3.15 करोड़ रुपए, फाजिल्का को 1.15 करोड़ रुपए और फतेहगढ़ साहिब को 3.15 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।

इसी तरह गुरदासपुर, जालंधर और कपूरथला को 2.50-2.50 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लुधियाना ज़िले को 3 करोड़ रुपए, मोगा को 1.50 करोड़ रुपए, पटियाला को 5.65 करोड़ रुपए और रूपनगर को 6.15 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री ने आगे बताया कि श्री मुक्तसर साहिब और तरन तारन को 2-2 करोड़ रुपए, एस. ए. एस. नगर को 3.05 करोड़ रुपए, एस. बी. एस. नगर को 1.65 करोड़ रुपए और संगरूर को 3.40 करोड़ रुपए दिए गए हैं। 

इसी तरह साफ़ पानी सप्लाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को 50 लाख रुपए और जल सप्लाई, ड्रेनेज और सिवरेज की रिपेयर के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग को 10 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है। जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान यह बात कई बार दोहरा चुके हैं कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में हर किस्म की सहायता करनी पंजाब सरकार की पहल है और इस काम के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। 

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। काबिलेगौर है कि इस राशि के इलावा मुख्यमंत्री ने समूह डिप्टी कमीशनरों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए 33.50 करोड़ रुपए की पहली किश्त पिछले हफ्ते जारी की थी।

जिम्पा ने बताया कि जारी किये गए 62.70 करोड़ रुपए में से सिर्फ़ बाढ़ के कारण प्रभावित सड़कें और पुलों की मुरम्मत के लिए ही 11 करोड़ रुपए के फंड जारी किये गए हैं। रूपनगर और पटियाला को 2.50-2.50 करोड़ रुपए, एस. ए. एस. नगर, गुरदासपुर, फतेहगढ़  साहिब, फ़िरोज़पुर, लुधियाना और संगरूर को 1-1 करोड़ रुपए सड़कों और पुलों की मुरम्मत के लिए दिए गए हैं।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD