Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

जैव प्रौद्योगिक (बायोटेक) स्टार्टअप्स भारत की भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं : डॉ. जितेंद्र सिंह

लगभग 8/9 साल पहले के हमारे 50 बायोटेक स्टार्ट- अप्स अब बढ़कर लगभग 6,000 हो चुके हैं पर हमें अभी भी और अधिक की आवश्यकता है : डॉ. जितेंद्र सिंह

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jul 2023

Last updated on: Jul 08, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),प्रधानमंत्री कार्यालय  (पीएमओ), परमाणु ऊर्जा विभाग तथा  अंतरिक्ष विभाग एवं  कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि जैव प्रौद्योगिक (बायोटेक)   स्टार्ट -अप्स भारत की भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग  (डीबीटी),  की नई दिल्ली में   जैविक विनिर्माण (बायोमैन्युफैक्चरिंग ) पहल को बढ़ावा देने के लिए आयोजित एक चर्चा बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा, "8 से 9 साल पहले हमारे पास लगभग 50 बायोटेक स्टार्ट-अपस  थे, अब हमारे पास लगभग 6,000 हैं I  इसलिए मुझे लगता है, हमें अभी भी और अधिक की आवश्यकता है ।" डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को अपने ही देश में जैव प्रौद्योगिकी की विशेषताओं  और विशाल संभावनाओं के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि “भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2014 में लगभग 8 अरब  डॉलर की थी और अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में  हम कम से कम जैव प्रौद्योगिकी और जैव-अर्थव्यवस्था की खूबियों के प्रति जागृत हुए हैं। यह बढ़कर 100 अरब  डॉलर हो गया है और  अब हम 2025 तक 150 अरब  डॉलर का लक्ष्य रख रहे हैं। 

यह आने वाले वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में 'भविष्य में मूल्यवर्धन' करने जा रहा है,साथ ही जहां तक जैव-अर्थव्यवस्था का प्रश्न  है  ''हम दुनिया में 12वें स्थान पर हैं और एशिया प्रशांत में तीसरा स्थान तथा  वैक्सीन उत्पादन में हमारा पहला स्थान है।”विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी में वैश्विक व्यापार का साधन बनने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि “भारत के पास जैव संसाधनों की एक विशाल संपदा है, एक  ऐसा असंतृप्त संसाधन जो दोहन की प्रतीक्षा कर रहा है और विशेष रूप से विशाल जैव विविधता एवं हिमालय में अद्वितीय जैव संसाधनों के कारण जैव प्रौद्योगिकी में एक लाभ भी है । साथ ही 7,500 किलोमीटर लंबी समुद्री तटरेखा है और पिछले वर्ष हमने समुद्रयान को  भेजा है  जो समुद्र के नीचे की  जैव विविधता को निकालकर लाने  वाला है ”।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी युवाओं के बीच एक रुचिकर (ट्रेंडिंग)  करियर विकल्प के रूप में उभरी है। उन्होंने कहा कि  दिल्ली में 12वीं कक्षा के छात्रों के हाल के  सर्वेक्षण में यह पाया गया कि जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) को इच्छित  शाखा   (स्ट्रीम)  के रूप में 4/5  स्थान पर लिया  गया है, जबकि पहले इसे करियर विकल्प के रूप में कहीं भी स्थान  नहीं मिलता था ।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "तो यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में  व्यापक रूप से जानकारी नहीं है, और यही कारण है कि युवा मष्तिष्क इसमें आकर्षित करने में हमें इतना समय लगा।" उन्होंने  आगे कहा," संश्लेषित प्रौद्योगिकी (सिंथेटिक टेक्नोलॉजी) , जीनोम सम्पादन (एडिटिंग) , सूक्ष्म जैविक जैव संसाधन (माइक्रोबियल बायोरिसोर्सेज) और चयापचयी (मेटाबॉलिक) इंजीनियरिंग जैसे उपकरणों के बारे में अब अधिक बात की जाती है, विशेषरूप से जब हमने आनुवंशिक (जेनेटिक)  इंजीनियरिंग) को रोगों  के प्रबंधन से जोड़ा, तो लोग अधिक उत्साहित हो गए।"

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) स्टार्ट-अप्स  जीव विज्ञान और विनिर्माण के नए शोध को मिलाकर विकसित की  गई  एक अलग शैली है, जैसे कि सूक्ष्म जीवों, स्व-संस्कृतियों आदि जैसे जीवित प्रणालियों का प्रसंस्करण। इसलिए वे विनिर्माण के साधन भी हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि “जैव प्रौद्योगिकी आपको एक ऐसा  परिवेश और  ऐसा वातावरण प्रदान करती है जो स्वच्छ, हरा-भरा और आपकी भलाई के लिए अधिक अनुकूल होगा, फिर आपकी हिस्सेदारी इससे  जुड़ जाती है। और जैसे-जैसे समय बीतता है, यह आजीविका के आकर्षक स्रोत भी सृजित करने  के साथ ही पेट्रोकेमिकल-आधारित विनिर्माण के विकल्प जैसे कि जैव-आधारित उत्पाद जैसे खाद्य योजक, बायोइंजीनियरिंग संबंध तथा पशु चारा उत्पाद भी उत्पन्न करती  है”।

'विश्व जैव उत्पाद दिवस'  के आयोजन  चिह्नित करने के लिए डॉ. जितेंद्र सिंह ने जैव विनिर्माण और जैव उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीबीटी सोशल मीडिया अभियान #IChooseLiFE भी शुरू किया ।जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के सचिव और अध्यक्ष, जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) डॉ. राजेश एस. गोखले,  डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रबंध निदेशक, बीआईआरएसी एवं जेनेटिक इंजीनियरिंग और जैव प्रौद्योगिकी के लिए अंतर्राष्ट्रीय केंद्र  इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी -आईसीजीईबी) के निदेशक डॉ. रमेश वी सोंती  भी  इस चर्चा बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में से थे।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD