Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने वार्षिक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की

Kathua, DDC Kathua, District Development Commissioner Kathua, Rakesh Minhas, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, District Administration Kathua, Zila Sainik Welfare Board
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कठुआ , 06 Jul 2023

Last updated on: Jul 06, 2023, 00:00 IST

उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की और पूर्व सैनिकों के कल्याण हेतु बनाई गई योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) जे.एस. चहल ने बोर्ड के कामकाज की विस्तृत जानकारी दी।

जिला बोर्ड के कामकाज की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कार्रवाई रिपोर्ट मांगी ताकि पिछली बोर्ड बैठक में उठाए गए प्रमुख मुद्दों के तहत हुई प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके। उपायुक्त ने बोर्ड से एक वर्ष में नियमित बैठकें निर्धारित करने का आह्वान किया ताकि समयबद्ध तरीके से मुद्दों का निवारण सुनिश्चित किया जा सके। 

उन्होंने पूर्व सैनिक समुदाय को नवीनतम योजनाओं और प्रक्रियाओं से परिचित कराने के लिए ब्लॉक और तहसील स्तर पर बैठकें आयोजित करने का भी आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों ने विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया और इनके यथाशीघ्र समाधान हेतु जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।

इससे पहले, सचिव जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ने सेवानिवृत्त सशस्त्र कर्मियों के छूटे हुए सशस्त्र लाइसेंस धारकों के डेटा को शामिल करने, जिला बोर्ड कार्यालय की चारदीवारी का निर्माण, जिला बोर्ड कार्यालय के लिए लिंक रोड को चैड़ा करने, उचित स्थान पर एक युद्ध स्मारक के निर्माण जैसे मुद्दों पर प्रकाश डाला।

उपायुक्त ने उन्हें उनके मुद्दों के समाधान में जिला प्रशासन की ओर से हर मदद का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को उनकी वास्तविक मांगों को जल्द से जल्द हल करने का निर्देश दिया। बैठक में एएसपी कठुआ, सीएमओ, सीईओ, डीवाईएसएसओ, गैर-सरकारी सदस्य/विशेष आमंत्रित सदस्य और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के कर्मचारियों के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kathua , DDC Kathua , District Development Commissioner Kathua , Rakesh Minhas , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , District Administration Kathua , Zila Sainik Welfare Board

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD